फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Someone paid attention to Valmiki society

वाल्मीकि समाज का किसी ने तो दिया ध्यान

Sat, 31 Oct 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Someone paid attention to Valmiki society
वाल्मीकि समाज का किसी ने तो दिया ध्यान
विज्ञापन

प्रयागराज। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरकार आयोजनों की घोषणा से समाज के लोगों में खासा उत्साह है। उनका कहना है कि सरकार ने उनके बारे में सोचा। इस फैसले का स्वागत है। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित फैसला मानने से इंकार किया। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि वाल्मीकि समाज के आयोजनों तथा प्रतीकों को हाईजैक करने की कोशिश की गई तो उसका विरोध होगा।
शनिवार को जयंती पर जिला प्रशासन की ओर से महर्षि वाल्मीकि से जुड़े स्थलों, भगवान राम एवं हनुमान मंदिर में दीपोत्सव एवं वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के वरिष्ठ सदस्य तथा अशोक नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर आयोजन समिति से वर्षों से जुड़े सुरेश चंद्र का कहना है कि सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। हमारे ईष्टदेव के साथ हमें सम्मान मिल रहा है। इसके अलावा इन आयोजनों के माध्यम से हमें सीधे-सीधे अन्य मंदिरों से जोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि मंदिर में वर्षों से आयोजन होता रहा है। इस बार भी शुक्रवार को सुंदर कांड पाठ हुआ। जयंती पर आरती तथा अन्य आयोजन होंगे। प्रशासन की तरफ से अभी किसी ने संपर्क नहीं किया है। यदि सरकार का सहयोग मिलता है तो स्वागत है लेकिन आयोजन पर कब्जा करने की कोशिश की गई तो हमें नागवार गुजरेगा। संघ के एक अन्य सदस्य प्रदीप चौहान का कहना है कि सुबह अखबार से सरकार के इस पहल की जानकारी हई। बहुत खुशी हुई। वाल्मीकि समाज के लिए कुछ तो सोचा गया।
विज्ञापन

प्रशासन 11 स्थानों पर कराएगा रामायण पाठ, आयोजन
प्रयागराज। जिला प्रशासन की ओर से वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 11 स्थलों पर आयोजन होंगे। इस मौके पर दीपोत्सव के साथ वाल्मीकि रामायण का पाठ होगा। सीडीओ आशीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। जिम्मेदार अफसरों की निगरानी में सफाई, लाइटिंग समेत अन्य समेत अन्य तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सीडीओ ने निर्देश दिया कि आयोजन शासन के दिशा निर्देश के क्रम में होना चाहिए। कोई कमी नहीं होनी चाहिए। आयोजन श्रृंग्वेरपुर धाम, माता-श्रृंग ऋषि मंदिर आश्रम, भरद्वाज आश्रम, संगम स्थित लेटे हनुमानजी, हंडिया में लाक्षागृह, लालापुर में मनकामेश्वर मंदिर, फूलपुर के ककरा दुबावल स्थित दुर्वाषा ऋषि आश्रम, मेजा के परानी पुर में ब्रह्म सुदिष्ट धाम, अरैल स्थित श्री चक्र माधव मंदिर, आदि वेणी माधव, तक्षकेश्वर नाथ, करछना में गडैला स्थित वाल्मीकि आश्रम में होंगे। बैठक में एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अशोक नगर स्थित ऋषि कुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में जयंती की पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। संयोजक संदीप चौहान ने बताया कि शनिवार को सुबह छह बजे आरती समेत अन्य आयोजन होंगे। कार्यक्रम में पार्षद पवन श्रीवास्तव, मनीष चौहान, दुर्गेश नंदन, हंटर वाल्मीकि, मोनू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

सपा ने हेला, हेला समाज के बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री
प्रयागराज। महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर मलाक राज मुहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल सपा के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने बच्चों को पठन-पाठन की सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने इस मौके पर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। महर्षि वाल्मीकि और रामायण की महत्ता पर चर्चा की। योगेश ने सपा सरकार में वाल्मीकि समाज के लिए शुरू की गईं योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। हेला महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद दास ने महर्षि वाल्मीकि जीवन पर प्रकाश डाला। आयोजन दलित सृजन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सपा नेता जीतराज जितेंद्र हेला ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मोतीलाल हेला, होरी लाल, दुर्गा गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed