{"_id":"5a74b9254f1c1b05738b519f","slug":"some-employees-of-the-commission-are-ready-to-be-witnesses-of-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग के कुछ कर्मचारी सीबीआई के गवाह बनने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग के कुछ कर्मचारी सीबीआई के गवाह बनने को तैयार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में पिछले पांच वर्षों में हुई भर्तियों में धांधली की जांच करने पहुंची सीबीआई को आयोग के कुछ कर्मचारी गवाही देने के लिए तैयार हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में ही सीबीआई को कुछ मामले मिले हैं। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी फोरेंसिक टीम आयोग में डटी रही। वहीं, सीबीआई के अफसरों ने आयोग के कुछ कर्मचारियों और अफसरों से पूछताछ भी की।
सीबीआई की फोरेंसिक टीम ने शुक्रवार को भी आयोग के गोपनीय एवं अन्य विभागों में रखे कंप्यूटरों में फ्रेड मशीनें लगाकर भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी सभी सूचनाएं स्कैन कीं। यह काम देर रात तक जारी रहा। इस बीच सीबीआई टीम के अफसरों ने आयोग में कुछ कर्मचारियों और अफसरों से पूछताछ भी की। सूत्रों के मुताबिक आयोग के कुछ कर्मचारी सीबीआई के लिए गवाह बनने को तैयार हो गए हैं और उनकी गवाही से जांच को नई दिशा मिल सकती है।
सीबीआई ने शुक्रवार को गोविंदपुर स्थित सिंचाई डाक बंगले में अपना कैंप कार्यालय खोल दिया। इसके अलावा उसी परिसर में सिंचाई विभाग के एक ऑफिस में भी सीबीआई ने अपना कार्यालय खोला है। साथ ही आयोग में भी एक कमरा सीबीआई को सौंप दिया गया है। सीबीआई भर्ती परीक्षाओं से जुड़े रिकार्ड को सुरक्षित रखने के लिए जिला कोषागार में डबल लॉक ले सकती है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए सीबीआई और जिला प्रशासन के अफसरों के बीच बात चल रही है।