फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Solver Gang: Team will go to Uttarakhand in search of kingpin auditor

सॉल्वर गैंग : सरगना ऑडीटर की तलाश में उत्तराखंड जाएगी टीम

Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Solver Gang: Team will go to Uttarakhand in search of kingpin auditor
सरगना ऑडीटर की तलाश में उत्तराखंड जाएगी टीम
विज्ञापन

यूपी टीईटी सॉल्वर गैंग का है सरगना, एसटीएफ ने किया है वांछित
प्रयागराज। यूपी टीईटी पेपर लीक कराने वाले गिरोह के सरगना अमित वर्मा की तलाश में जल्द ही एसटीएफ उत्तराखंड जाएगी। एजी ऑफिस में ऑडीटर के पद पर तैनात अमित के नाम का खुलासा एक दिन पहले गिरफ्तार अजय देव सिंह पटेल ने पूछताछ में किया था। उसी ने बताया कि सॉल्वर व नकल कराने केलिए अन्य चीजें अमित ही उपलब्ध कराता था और वह ही इस गिरोह का सरगना है।
एसटीएफ ने एक दिन पहले शंकरगढ़ कस्बे से अजयदेव सिंह पटेल को गिरफ्तार किया था। पिछले साल 28 नवंबर को झूंसी के दयानाथ मिश्रा स्मारक गर्ल्स इंटर कॉलेज से सत्य प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह और अनुराग को गिरफ्तार किया था। उनके मोबाइल से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का लीक प्रश्न पत्र मिला था। उन्होंने पूछताछ में बताया था कि अजयदेव ने उन्हें प्रश्नपत्र भेजा था। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। उधर पकड़े जाने के बाद अजय से ही पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमित ने ही उसे पेपर भेजा था, जिसे बाद में उसने अपने लोगों को फारवर्ड किया था।
विज्ञापन

शिवकुटी पुलिस ने निकाला था नाम
यह पहला मौका नहीं जब अमित वर्मा का नाम सॉल्वर गिरोह मामले में आया हो। पिछले साल टीजीटी परीक्षा के दौरान भी नाम सामने आने पर एसटीएफ ने उसे वांछित किया था। इस संबंध में अगस्त में शिवकुटी में केस दर्ज कराया गया। लेकिन इस मामले में विवेचना के दौरान संलिप्तता न मिलने की बात कहकर उसका नाम स्थानीय पुलिस ने मुकदमे से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed