{"_id":"634b063efae1bd1a99565743","slug":"solver-gang-stf-is-looking-for-shivam-of-fafmau-in-pet-exam-rigging","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉल्वर गैंग : पीईटी परीक्षा धांधली में एसटीएफ को फाफामऊ के शिवम की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉल्वर गैंग : पीईटी परीक्षा धांधली में एसटीएफ को फाफामऊ के शिवम की तलाश
Sun, 16 Oct 2022 12:43 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:43 AM IST
सार
पीईटी परीक्षा के दौरान उन्नाव में पकड़े गए पुष्पेंद्र यादव और उसका साथी अंकित मौर्य थरवई थाना क्षेत्र के अड़हनपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों आपस में दोस्त हैं और फाफामऊ के शिवम शर्मा के करीबी हैं। तीनों अक्सर साथ में घूमते दिखाई पड़ते थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : एसटीएफ के हत्थे चढ़े सॉल्वर गैंग के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में धांधली के मामले में एसटीएफ को फाफामऊ के शिवम की भी तलाश है। उन्नाव में पकड़े गए मूल अभ्यर्थी पुष्पेंद्र यादव की बिहार निवासी सॉल्वर सत्यम पांडेय से मुलाकात शिवम ने कराई थी। शिवम बिहार के उस गिरोह के सरगना देव के भी संपर्क में है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने के लिए सॉल्वर उपलब्ध कराने का ठेका लेता है। एसटीएफ अब उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पीईटी परीक्षा के दौरान उन्नाव में पकड़े गए पुष्पेंद्र यादव और उसका साथी अंकित मौर्य थरवई थाना क्षेत्र के अड़हनपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों आपस में दोस्त हैं और फाफामऊ के शिवम शर्मा के करीबी हैं। तीनों अक्सर साथ में घूमते दिखाई पड़ते थे। अंकित और पुष्पेंद्र के पिता खेती किसानी करते हैं और वह बेहद सामान्य परिवार से हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि शिवम को कुछ दिनों पहले भी पुलिस ने भर्ती धांधली संबंधी एक मामले में उठाया था। सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ की जांच में यह बात सामने आई है कि शिवम ने ही पुष्पेंद्र के लिए सॉल्वर उपलब्ध कराने वाले बिहार के आरा निवासी देव से संपर्क किया। जिसने उसे सॉल्वर के रूप में सत्यम उपलब्ध कराया। यह भी कहा जा रहा है कि शिवम से पूछताछ के बाद ही देव और उसके गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन