फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Soldiers will be able to get pension without any problem

सैनिकों को बिना दिक्कत मिल सकेगी पेंशन

Thu, 06 Feb 2020 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Soldiers will be able to get pension without any problem
Soldiers will be able to get pension without any problem
प्रयागराज। सशस्त्र सेनाओं के सैनिकों को वार इंजरी पेंशन, स्पेशल फैमिली पेंशन आदि अब बिना किसी दिक्कत के प्राप्त हो सकेगी। पेंशन भुगतान में आने वाली दिक्कतों को दूर कर पेंशन प्रणाली को सरल बनाया जाएगा। सैनिकों से जुड़े अन्य तमाम महत्वपूर्ण निर्णय भी अब तत्परता से लिए जाएंगे। इन विषयों पर चर्चा करने के लिए प्रधान नियंत्रक रक्षा पेंशन कार्यालय (पीसीडीए) कार्यालय तथा सेना मुख्यालय की अतिमहत्वपूर्ण दो दिवसीय सिनर्जी बैठक बुधवार को संपन्न हुई। इससे पूर्व पहली सिनर्जी बैठक नई दिल्ली में 16 सितंबर को हुई थी। बैठक में सेना के अधिकारियों ने पीसीडीए कार्यालय की तकनीकी क्षमता के साथ पेंशन मामलों के निस्तारण की सराहना की।
विज्ञापन

बैठक में मेजर जनरल मुकेश कुमार, ब्रिगेडियर आरएन माथुर, कर्नल एसके राना, कर्नल सुमीत अबरोल आदि तथा पीसीडीए पेंशन कार्यालय की तरफ से प्रधान नियंत्रक विश्वजीत सहाय, नियन्ंाक अखिलेश कुमार, नियंत्रक मयंक विष्ट, अपर नियंत्रक सुशील कुमार सिंह, संयुक्त नियंत्रक यशस्वी कुमार, उप नियंत्रक नवप्रीत कौर, उप नियंत्रक हिमांशु त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ लेखाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

मुद्दों पर विचार हुआ
1- वार इंजरी पेंशन, स्पेशल फैमिली पेंशन, लिबरलाइज्ड फैमिली पेंशन एवं एक्स ग्रेशिया क्लेम में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जाएगा।
2-अदालतों के आदेशों को तत्परता से लागू करने सेना मुख्यालय की अनुमति जल्दी प्राप्त करने पर काम किया जाएगा।
3-. रिकार्ड ऑफिस से पेंशन क्लेम के सभी कागजात समय से पेंशन कार्यालय भेजे जाएं जिससे पेंशन भुगतान समय से हो सके।
4- कॉम्प्रिहेंसिव पेंशन प्रोजेक्ट( सीपीपी) से जुड़ी आशंकाओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed