फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   soldiers son arrested for recovering money from a disabled student

दिव्यांग छात्र से रुपये वसूलने में सिपाही का बेटा गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2020 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
soldiers son arrested for recovering money from a disabled student
कटरा में रहने वाले 11वीं के दिव्यांग छात्र को ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने, मारने-पीटने व प्रताड़ित करने के मामले में बर्खास्त सिपाही का बेटा गिरफ्तार किया गया है। वह मामले में तीन अन्य साथियों संग नामजद हुआ था। पुलिस का कहना है कि अन्य तीनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कटरा निवासी शिक्षिका के पति का निधन हो चुका है। उनका 20 वर्षीय बेटा है जो दिव्यांग है। शिक्षिका ने 20 दिन पहले कर्नलगंज थाने में शिवम तिवारी समेत चार पर मारपीट, धमकी, रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 2013 में उनका बेटा सातवीं में था और सिविल लाइंस स्कूल में पढ़ता था। जहां शिवम व उसके साथी उसे बहुत परेशान करते थे। 10वीं के बाद उसका दाखिला हनुमान मंदिर के पास स्थित स्कूल में कराया लेकिन वहां आरोपी के दोस्त पढ़ते थे। जिसकी जानकारी पर शिवम व उसके साथी फिर बच्चे को परेशान करने लगे। उसे नशे का इन्जेक्शन देने की कोशिश की। गलत तरीके से फोटो-वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर काफी रुपये वसूले। तमंचा दिखाकर मां-बाबा को गोली मारने की धमकी दी। जबरदस्ती पैर छुआया और मनमोहन पार्क के पास मारा पीटा। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जिसमें से शिवम सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता सिपाही थे जो बाद में बर्खास्त हो गए। 2013 में वह पुलिस लाइन में ही परिवार समेत रहता था। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed