फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Soldier recruitment examination paper out

सिपाही भर्ती परीक्षा का पर्चा आउट

Mon, 05 Oct 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
एसएससी की ओर से परीक्षा में नकल और पर्चा आउट होने से रोकने के
विज्ञापन
दावे के बाद भी रविवार को केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए हुई सिपाही भर्ती परीक्षा का हल प्रश्नपत्र लेकर परीक्षार्थी परीक्षा में पहुंचे। इसी के साथ एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में वाट्सऐप पर सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र आठ बजे ही परीक्षार्थियों के पास पहुंच गए थे।

बालमित्र इंटर कॉलेज इलाहाबाद में परीक्षार्थियों का आरोप है कि प्रश्नपत्र शुरू होने के आधे घंटे पहले पेपर के चारों सेट बाहर आ गए थे। इसे परीक्षा केंद्र के बाहर हल किया जा रहा था। कुछ परीक्षार्थी केंद्र पर चारों प्रश्नपत्रों की हल कुंजी के साथ पहुंचे।

एसएससी मध्य क्षेत्र केनिदेशक जेपी गर्ग का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर जो हल पर्ची पकड़ी गई है अथवा उनके पास जो शिकायत आई है, उसे तत्काल एसएससी मुख्यालय भेज दिया गया है। प्रश्नपत्र आउट हुआ कि नहीं इस बारे में निर्णय एसएससी मुख्यालय को लेना है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कहीं भी गड़बड़ी नहीं मिली है।

शहर में परीक्षा में देर से पहुंचने के कारण यदि अभ्यर्थियों की परीक्षा न छूटी होती तो इलाहाबाद में परीक्षार्थियाें की उपस्थिति 100 फीसदी के आसपास पहुंच जाती। रविवार को 49 परीक्षा केंद्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में इलाहाबाद में 96.19 फीसदी उपस्थिति रही। एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 11 शहरों के 441 केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल395103 परीक्षार्थियों में 96.04 फीसदी उपस्थिति रही।

एसएससी की सिपाही भर्ती परीक्षा में मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परीक्षा केंद्रों पर कुल 34 नकलची पकड़े गए। पकड़े गए नकलचियों में 13 दूसरे की जगह परीक्षा और नकल केआरोप में पकड़े गए। छह परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल के साथ तथा 11 परीक्षार्थियों को चिट एवं नकल सामग्री के साथ पकड़ा गए। इस दौरान इलाहाबाद में कुल 12 नकलची पकड़े गए।

इलाहाबाद में सेंट विष्णा आरआरएन स्कूल में पहली पाली में एसएससी के अधिकारियों एवं कक्ष निरीक्षकों की सजगता के कारण पहली पाली में पांच एवं दूसरी पाली में पांच कुल मिलाकर 10 नकलची पड़े गए। इन सभी परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में दोनों पाली की परीक्षा में एक-एक परीक्षार्थी को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। पहली पाली में नालंदा के सुनील कुमार को ब्रजेश कुमार की जगह एवं दूसरी पाली में दरभंगा के आशुतोष को लालमणि की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed