फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Soldier arrested for sending obscene message to mother of rape victim

दुष्कर्म पीड़िता की मां को अश्लील मैसेज भेजने में सिपाही गिरफ्तार

Sun, 20 Jun 2021 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jun 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Soldier arrested for sending obscene message to mother of rape victim
arrest - फोटो : istock
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मां को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी सिपाही सीताराम पांडेय शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उतरांव थाने में तैनात आरोपी के खिलाफ निलंबन की भी कार्रवाई की गई है। अफसरों ने उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि कुछ साल पहले उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म हुआ था। मौजूदा समय में यह मुकदमा कोर्ट में है। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी सिपाही सीताराम से हुई थी। धीरे-धीरे वह उससे बातचीत करने लगा।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसे लगा कि बेसहारा समझकर सिपाही उनकी मदद कर रहा है लेकिन उसकी मंशा कुछ और ही थी। कुछ दिनों पहले उसने महिला को व्हाट्सएप के जरिए अश्लील तस्वीरें भेजीं। अनदेखी करने पर वीडियो भेजने लगा। उसने फोन कर सिपाही को मना किया लेकिन वह नहीं माना। लगातार अश्लील वीडियो व तस्वीरें भेजता रहा। तंग आकर महिला ने थाने में शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने डीजीपी व महिला आयोग में शिकायत की। इसके बाद उतरांव पुलिस हरकत में आई और आरेापी के खिलाफ मुकदमा लिखा। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले अफसरों ने निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए। 
विज्ञापन


नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी
सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर प्रतियोगी छात्र हर्ष तिवारी के 10 हजार रुपये हड़प लिए गए। उसने जार्जटाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि नौकरी का ऑफर देकर उससे विभिन्न शुल्क के नाम पर खातों में रुपये जमा करा लिए गए। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed