{"_id":"5dacb5eb8ebc3e93d9659f9d","slug":"sohbatiyabagh-student-suicide-case-allahabad-news-ald2580849100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान देने से पहले किससे हुई थी शिवम की खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान देने से पहले किससे हुई थी शिवम की खींचतान
विज्ञापन
Sohbatiyabagh Student Suicide case
पर्स के साथ ही उसमें रखी नोटें भी फटे हालत में मिले
साथ गई छात्रा ने किसी झगड़े की बात से किया था इंकार
प्रयागराज। जार्जटाउन के सोहबतियाबाग में एक दिन पहले ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले शिवम यादव की घटना से ठीक पहले किसी से खींचतान हुई थी। दरअसल मौके से मिले उसके पर्स व उसमें रखी नोटों के फटे हाल में मिलने पर इस बात की आशंका जताई जा रही है। बड़ी बात यह है कि साथ गई छात्रा ने पुलिस के पूछने पर किसी झगड़े की बात से इंकार किया था। ऐसे मेें शिवम की मौत का राज अब भी अनसुलझा है।
मृतक शिवम यादव के परिजनों को पुलिस ने रविवार को उसके पास से बरामद सामान सौंपा। इसमें आधार कार्ड के साथ ही पर्स भी शामिल था। चौंकाने वाली बात यह है कि उसका पर्स फटा हुआ था जबकि परिजनों का कहना है कि घर से निकलते वक्त ऐसा नहीं था। यही नहीं उसमें रखी फटी हुई आठ नोटों को भी देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी से उन नोटों को लेकर उसकी खींचतान हुई थी। परिजन आशंका जता रहे हैं कि घटना से पहले उसकी किसी से नोकझोंक या कोई विवाद हुआ था। पुलिस की उलझन यह है कि घटना की एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी उसके साथ पढ़ने वाली छात्रा ने अपने बयान में किसी तरह के विवाद की बात से साफ इंकार किया था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अस्पताल में हुई पूछताछ में छात्रा ने झगड़े की बात से साफ इंकार किया था। चूंकि वह खुद घायल थी, ऐसे में उससे बहुत पूछताछ नहीं की जा सकी। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी।
उधर चाचा सुभाष यादव समेत अन्य परिजनों का कहना है कि शिवम बेहद होनहार था और वह खुदकुशी नहीं कर सकता। हालांकि वह खुद भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर वह हंडिया से शहर के जार्जटाउन इलाके में कैसे पहुंच गया। उधर पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। दादी, मां व बहनों समेत अन्य परिजन शिवम का शव देख फूट-फूटकर रोते रहे। दोपहर बाद परिजन शव लेकर बरौत के टेला घाट पर पहुंचे और वहां अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
छात्रा के घर पसरा रहा सन्नाटा
प्रयागराज। उधर घटना में घायल छात्रा के घर रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। आसपास के लोग भी कुछ बता नहीं सके। उधर जार्जटाउन पुलिस खुद को सिपाही बताकर छात्रा को चुप रहने के लिए धमकाने वाले युवक के बारे में भी कोई जानकारी हासिल नहीं कर सकी।