{"_id":"575b06b54f1c1bca389c692a","slug":"society-family-values-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज, परिवार का मान हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज, परिवार का मान हैं बेटियां
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
कई लोग सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की मुहिम के तहत शुक्रवार को वात्सल्य हॉस्पिटल की ओर से महिला पत्रकारों और मीडिया कर्मियों की बेटियों सहित विभिन्न क्षेत्रों की होनहार बेटियां सम्मानित की गईं। बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ.राम नरेश त्रिपाठी ने कहा, बेटियां परिवार के साथ समाज का गौरव हैं, उन्हें बेटों से बढ़कर सम्मान व अधिकार देना चाहिए। वे परिवार की पूर्णता हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु उपाध्याय ने ‘मन की ताकत से पानी पर चित्र उभारा जा सकता है, दोनों हाथ कटे हों फिर भी गब्बर मारा जा सकता है’ जैसी पंक्तियों के जरिए बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की महानगर सहसंयोजक डॉ.कीर्तिका अग्रवाल ने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। कहा, बेटियों के शिक्षित होने से समाज की दशा और दिशा दोनों में परिवर्तन होगा। संयोजक तथा वात्सल्य हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.नीरज अग्रवाल ने बेटियों के प्रति सोच बदलने और समान भाव रखने की अपील की। डॉ.रंजना त्रिपाठी ने कार्यक्रम का बखूबी संचालन किया। वात्सल्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नलिनी सिंह, वात्सल्य नर्सिंग इंस्टीट्यूट की प्रधानाचार्या स्नेहलता त्रिपाठी, अंकित जायसवाल, धर्मराज, एसएन मिश्रा, सचिन कुशवाहा, ऋषभ, अमित शर्मा, संजय श्रीवास्तव, नंदन शुक्ला, अंशु मालवीय एवं मदन लाल राजभर आदि उपस्थित रहे।
लेखन के क्षेत्र में लीमा धर, पत्रकारिता के क्षेत्र में सरिता, सुरभि गुप्ता, विधि के क्षेत्र में दीक्षा द्विवेदी, खेल के क्षेत्र में श्रेया सिंह, प्रांजलि शिवपुरी, अर्पिता, शिक्षा के क्षेत्र में स्वाति, अनामिका के अतिरिक्त मंशा कुशवाहा, विजय श्री, अनीमिशा तिवारी, अंशुका नारायण मिश्र, अनुष्का, अपेक्षा नायक, साक्षी तिवारी, अंकिता मिश्रा, याशिका मिश्रा को सम्मानित की गईं।