फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   social workers gave the food

स्वयंसेवकों ने बांटे भोजन

Tue, 31 Mar 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
social workers gave the food
सामाजिक संस्था अल कौसर की ओर से स्वयंसेवकों ने कसारी मसारी रोड पर स्थित बस्तियों में लोगों को भोजन के पैकेट बांटे। संस्था अध्यक्ष नाजिया नफीस ने बताया कि लॉकडाउन में फंसे लोगों को सात दिन से भोजन और पानी दिया जा रहा है। इस मौके पर शकिब, आमिर, विपिन, नितिन, दलकी, सैफी, रिजवान आदि थे।
विज्ञापन

मीरापुर स्थित श्री ललिता देवी मंदिर समिति की ओर से यमुना किनारे गऊघाट पुल के नीचे रहने वाले लोगों को दूध, ब्रेड और बिस्कुट बांटा गया। यहां समिति के हरिमोहन वर्मा, पीसी वर्मा, धीरज नागर, सत्येंद्र, दिलीप केसरी, अशीष, राजकुमार पाल, राकेश गुप्ता आदि थे। आर्ट ऑफ लिविंग ने एसडीएम शिवानी सिंह सिंह के साथ झूंसी क्षेत्र की गरीब बस्तियों में गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर राम गोपाल शर्मा, विनय गोयल, भीष्म सिंह, कौशल, स्वामीनाथ निगम आदि मौजूद थे। एनएसयूआई ने शास्त्री पुल के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को खाने पीने का सामान उपलब्ध कराया। लोगों को हाथ धोने का तरीका भी बताया।
विज्ञापन

शिक्षक सोशल मीडिया पर लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी शिक्षकों से जागरूकता के लिए अभियान शुरू करने की अपील की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि शिक्षक अपने घर के लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घरों में रहने के लिए कहें। स्कूल बच्चों से भी लॉकडाउन का पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर टीना मां ने उत्तरी बाई का बाग जलसंस्थान कर्मचारियों के सहयोग से बाई का बाग, रामबाग, बैरहना, कीडगंज, कोठापरचा, क्षेत्र में मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया। इस मौके पर राजेश, विनोद सिंह, नीरज गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed