{"_id":"5ef0d5768ebc3e43223647d5","slug":"social-detention-is-not-being-followed-in-buses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में सोशल डिस्टेसिंग तार-तार, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली बसों की स्थिति तो और भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में सोशल डिस्टेसिंग तार-तार, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली बसों की स्थिति तो और भी खराब
Tue, 23 Jun 2020 01:13 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। खासतौर से लखनऊ रूट पर चलने वाली बसों में सोशल डिस्टेसिंग कुछ ज्यादा ही तार-तार हो रही है। सोमवार को प्रयागराज होकर मिर्जापुर से लखनऊ जाने वाली बस में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को परिचालक ने बैठा लिया। बस में बैठे यात्रियों ने इसका विरोध भी किया।
विज्ञापन
बाद में कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। प्रयागराज परिक्षेत्र में एक जून से ही रोडवेज बसों का संचालन हुआ है। शुरूआत में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन यहां किया गया। लेकिन अब लॉकडाउन के पूर्व वाली स्थिति ही बस स्टेशन पर हो गई है। कहने के लिए यहां थर्मल स्क्रीनिंग आदि की जांच सभी यात्रियों की होनी चाहिए, लेकिन मुख्य गेट के अलावा यह व्यवस्था नवाब युसूफ रोड साइड एवं टूरिस्ट बंगला साइड वाले प्रवेश द्वार पर नहीं है।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मिर्जापुर डिपो की बस से रविवार को स्त्रत्त्प्रयागराज आए गुलाब यादव ने बताया कि बस में कुल सीट से ज्यादा सवारी सोमवार को कंडक्टर ने बैठा ली। कुछ यात्रियों ने विरोध किया तो जवाब मिला कि सब रोडवेज का स्टाफ है। इसी तरह प्रयाग डिपो की बस से प्रतापगढ़ जा रहे रोहित मिश्र ने बताया कि बस स्टेशन पर उनकी कोई भी जांच नहीं हुई।
बस में भी बैठने के पूर्व कंडक्टर आदि की तरफ से हाथ सैनिटाइज नहीं करवाया गया। इसके अलावा बीच रास्ते में भी चढ्ने वाले यात्रियों की किसी भी तरह की जांच नहीं की जा रही है। जबकि पूर्व में कहा गया था कि सवारी सिर्फ बस स्टेशन से ही बसों में थर्मल स्क्रीनिंग आदि के बाद चढ़ाई जाएगी।
बस में भी बैठने के पूर्व कंडक्टर आदि की तरफ से हाथ सैनिटाइज नहीं करवाया गया। इसके अलावा बीच रास्ते में भी चढ्ने वाले यात्रियों की किसी भी तरह की जांच नहीं की जा रही है। जबकि पूर्व में कहा गया था कि सवारी सिर्फ बस स्टेशन से ही बसों में थर्मल स्क्रीनिंग आदि के बाद चढ़ाई जाएगी।