{"_id":"6ab6de55545323dad100a08c","slug":"soaring-airfares-are-causing-anxiety-allahabad-news-c-3-1-ald1024-983335-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हवाइयां उड़ा रहा हवाई किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हवाइयां उड़ा रहा हवाई किराया
विज्ञापन
दीपावली के मौके पर अपने घर परिवार के साथ खुशियां बांटने की चाह रखने वाले प्रवासियों की जेब पर इस बार एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी भारी पड़ रही है। हैदराबाद से प्रयागराज का हवाई सफर छह नवंबर को अब 23,000 रुपये के पार पहुंच गया है।
यह सामान्य दिनों के मुकाबले लगभग दोगुने-तिगुने दाम पर बिक रहा है। त्योहारों के इस मुख्य दौर में केवल हैदराबाद ही नहीं, बल्कि बंगलूरू, दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से भी संगम नगरी आने वाले विमानों के टिकट आसमान छू रहे हैं।
मुंबई से नवंबर में इंडिगो और आकासा एयर की दो फ्लाइट प्रयागराज के लिए है। फिलहाल पांच नवंबर और छह नवंबर को वहां से प्रयागराज का किराया 17978 रुपये दर्शाया जा रहा है। अचानक बढ़े इन किराये के दामों को लेकर यात्रियों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
मुंबई में कार्यरत प्रयागराज के अभिषेक ओझा का कहना है कि पर्व पर घर अपनों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाने की उनकी इच्छा पर यह महंगी उड़ानें भारी पड़ रही हैं। वहीं अमित श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रेनें पहले से ही फुल हैं। अब त्योहार के वक्त इस तरह की बेतहाशा मूल्य वृद्धि से पूरा बजट चरमरा गया है।
दीपावली के आसपास की तिथियों पर प्रयागराज का किराया :
शहर का नाम : पांच नवंबर : छह नवंबर : आठ नवंबर
मुंबई : 17978 : 17978 : 17978
दिल्ली : 11413 : 14458 : 11413
हैदराबाद : 16279 : 23371 : 10903
बंगलूरू : 27600 : 17600 ( 02 नवंबर ) : उपलब्ध नहीं
सामान्य दिनों में प्रयागराज का किराया :
शहर का नाम : 11 अक्तूबर
मुंबई : 5765
दिल्ली : 5638
हैदराबाद : 7465
बंगलूरू : 8465
किराये पर एयरपोर्ट अथॉरिटी का नियंत्रण नहीं है। त्योहारों और महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान किराये की स्थिति को लेकर एयरलाइंस के साथ बातचीत करती रही है। सरकार स्तर से विमानन कंपनियों को सलाह दी गई है कि फेस्टिव सीजन में यात्रियों से उचित किराया लिया जाए। - गणेश यादव, निदेशक प्रयागराज एयरपोर्ट
विमानन कंपनियां दिवाली, छठ, होली आदि प्रमुख पर्व पर हर बार बेहिसाब किराया बढ़ा देती हैं। सरकार से मांग है कि किराये पर नियंत्रण किया जाए। एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा। - मुरारी लाल अग्रवाल, सदस्य, प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति