फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SO Kaundiara the line here for the SSP

एसओ कौंधियारा को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Thu, 13 Aug 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 13 Aug 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। एसएसपी केएस इमैनुएल ने बुधवार रात को कई थानेदारों को पैदल कर दिया तो कई दरोगाओं को चार्ज मिला है। वहीं कुछ के क्षेत्र में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सरायइनायत एयू सिद्दीकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्हें लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है। उनकी जगह एसओ करछना रहे विजय कुमार यादव को सरायइनायत का चार्ज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय भी लाइन में आ गए है। उनकी जगह निरीक्षक रमेश पांडेय को लाइन से प्रभारी निरीक्षक नैनी का प्रभार मिला है। एसओ सरायममरेज रहे इंद्रदेव को लाइन में भेज दिया गया है। उनकी जगह क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अब्दुल सत्तार को प्रभारी बनाया गया है।


 एसओ बहरिया रहे हरिनाथ भारती लाइन आ गए हैं। उनकी जगह चौकी प्रभारी कस्बा नैनी रहे वीरेंद्र सिंह यादव को थाना प्रभारी बहरिया का चार्ज मिला है। एसओ जार्जटाउन शंभूनाथ तिवारी की जगह एसएसपी के पीआरओ रहे दीपक कुमार पांडेय को थाना प्रभारी जार्जटाउन बनाया गया है। शंभूनाथ लाइन आ गए हैं। एसओ कौंधियारा धर्मेंद्र कुमार को लड़की से दुराचार का प्रयास के मामले रिपोर्ट दर्ज करने में खेल करने वाले एसओ कौंधियारा धर्मेंद्र सिंह को मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। अमर उजाला ने इस बात को बुधवार के अंक में छात्रा से रेप की कोशिश में पुलिस का खेल शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। उनकी जगह क्राइम ब्रांच में तैनात राजेश कुमार को कौंधियारा का चार्ज दिया है। पिछले कई महीने से एसओ मुट्टीगंज के पद पर तैनात रहे अशोक दुबे को लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह लेंगे। वहीं नगर निगम चौकी प्रभारी रहे संतोष कुमार शर्मा को एसओ करछना बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed