फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   so far only five percent of wheat procurement

अभी तक पांच फीसदी ही हो पाई है गेहूं की खरीद

Sun, 03 May 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
so far only five percent of wheat procurement
so far only five percent of wheat procurement
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों की मुसीबत खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अब गेहूं खरीद को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। स्थिति यह है कि 15 दिनों में लक्ष्य के सापेक्ष पांच प्रतिशत भी खरीद नहीं हो पाई है। शुक्रवार तक मात्र 4130 मीट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हो पाई है। जबकि, पिछले वर्ष एक मई तक इसके तीन गुने से भी अधिक की खरीद हो चुकी थी।
विज्ञापन

जिले में इस साल 82 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिले में कुल 92 गेहूं क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं लेकिन सुस्ती का आलम यह है कि मात्र 82 पर ही खरीद शुरू हो पाई है। 10 केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इसके अलावा गेहूं खरीद के मानक को लेकर भी असमंजस की स्थिति है। इस बार गेहूं की उपज काफी पतली हुई है। इसलिए गेहूं सिकुड़न और टूटन की मात्रा छह से बढ़ाकर नौ प्रतिशत किए जाने की मांग की गई है लेकिन शासन की ओर से इस पर अभी कोई आदेश नहीं आया है। अफसरों का कहना है कि इस तरह की समस्या पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही अधिक है। इसलिए मानक में शिथिलता को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसका असर भी गेहूं खरीद पर पड़ने की बात कही जा रही है। इसका नतीजा है कि एक मई तक 1064 किसानों से मात्र 4130.57 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई है। इसके विपरीत पिछले वर्ष इस अवधि तक 13719 मीट्रिक टन हो गई थी। गौर करने वाली बात यह भी है कि जो खरीद हुई है उसमें से भी मात्र 718 मीट्रिक टन गेहूं एफसीआई के गोदाम तक पहुंचा है। चूंकि गेहूं की गुणवत्ता को लेकर एफसीआई की ओर से आपत्ति जताई जा चुका है। ऐसे में गेहूं के भंडारण को लेकर भी गतिरोध बना हुआ है।

so far only five percent of wheat procurement

so far only five percent of wheat procurement

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed