फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   snake that escaped from the mongoose bit the woman, both the woman and the snake died.

Prayagraj : नेवले से छूटकर भागे सर्प ने महिला को डसा, महिला और सांप दोनों की मौत

Thu, 17 Oct 2024 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 05:00 PM IST
सार

बुधवार को महिला जहां मुर्गियों को चरा रही थी वहीं पर सांप और नेवला आपस में लड़ रहे थे। इस बीच नेवला से छूटकर भागा तो बीच में महिला आ गई। महिला के अंगूठे में सर्प ने डस लिया। इस बीच महिला की हालत खराब बिगड़ने लगी।

विज्ञापन
snake that escaped from the mongoose bit the woman, both the woman and the snake died.
सांप और नेवला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फुरसत राम का पूरा तलिया पर बुधवार दिन में मुर्गियों को चरा रही एक महिला को सर्प ने डस लिया। जिससे महिला की मौत हो गई। मौके पर सांप भी मरा पड़ा था। रामनगर (तलिया) के लालचंद्र मुर्गी पालक हैं। उनकी पत्नी फूला देवी (55) मुर्गियों को लेकर चराने गई थीं। बुधवार को महिला जहां मुर्गियों को चरा रही थी वहीं पर सांप और नेवला आपस में लड़ रहे थे।

विज्ञापन



इस बीच नेवला से छूटकर भागा तो बीच में महिला आ गई। महिला के अंगूठे में सर्प ने डस लिया। इस बीच महिला की हालत खराब बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, महिला को डसने के बाद सर्प भी मर गया। महिला की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। रामनगर के प्रधान नीरज सिंह यादव परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed