फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Snake god worshiped at home

घर-घर पूजे गए नाग देव

Sat, 29 Jul 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 29 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Snake god worshiped at home
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सावन पंचमी शुक्रवार को नागपंचमी पर्व मनाया गया। नागदेव के निमित्त घरों में पूजा-अर्चना हुई। दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर और दरियाबाद स्थित तक्षक तीर्थ-बड़ा शिवाला सहित शहर के शिव मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन

परंपरा के मुताबिक घरों के प्रवेश द्वार के दोनों ओर गोबर से नाग-नागिन का चित्र अंकित करने के बाद उनके निमित्त दूध-लावा चढ़ाया गया। लोगों ने  नाग देवता के  लिए दूध इस विश्वास के साथ घर के आसपास रखा कि इसे वे ग्रहण कर उनके परिवार को सुख सौभाग्य का आशीर्वाद देंगे। नाग देवता के दर्शन कराने को घर-घर सपेरे पहुंचे।
विज्ञापन


दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर में कालसर्प मुक्ति, विषबाधा मुक्ति आदि के निमित्त अनुष्ठान किए गए। पुजारी श्यामधर त्रिपाठी की अगुवाई में महारुद्राभिषेक, महाआरती हुई। पूजन अर्चन को भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटी। विधि-विधान से नागवासुकि की पूजा अर्चना की गई। मंदिर के आसपास मेला लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरियाबाद स्थित तक्षक तीर्थ बड़ा शिवाला में सुबह तक्षक पूजन के बाद रुद्राभिषेक हुआ। काल सर्प मुक्ति के लिए विशेष अनुष्ठान हुए। शाम को कौड़ी, शंख से भोलेनाथ का मनोहारी शृंगार हुआ। शृंगार आरती में शामिल होने को लोगों का तांता लगा।

नाग पंचमी की शाम को तालाबों के पास गुड़िया का मेला लगा। लक्ष्मी चौराहा कटरा, शिवकुटी, बैरहना, खुल्दाबाद, अल्लापुर, जानसेनगंज आदि स्थानों पर लगे मेले को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परंपरा के मुताबिक बहनों की बनाई गुड़िया को भाइयों ने तालाब में डुबाकर पीटा। उसके बाद मेले में खरीददारी का सिलसिला शुरू हुआ। युवतियों ने सड़क किनारे लगे बिसातखानों से शृंगार सामग्री खरीदी तो बच्चों ने खिलौने और गुब्बारे खरीदे। चाट-पकौड़ी के ठेले पर युवाओं की भीड़ थी। घेवर, अनरसे का भी लोगों ने खूब स्वाद लिया।


नागपंचमी पर्व पर प्रयाग धर्म संघ की ओर से नागवासुकि, बक्शी त्रिमुहानी, दारागंज में हलुआ प्रसाद का वितरण किया गया। अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने  भगवान शेषनाग, नागवासुकि मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। शाम को पूड़ी-सब्जी बांटी गई। व्यवस्था में आशुतोष पालीवाल, माधव शर्मा, धनंजय शुक्ला, अनुज तिवारी, अभिषेक, चंद्र नारायण, उपकेंद्र शर्मा, रवि मिश्रा, उदय पांडेय, आशीष सिंह, अनुराग सिंह आदि लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed