{"_id":"65c15eddf995e812ad041430","slug":"smuggling-accused-arrested-260-grams-of-hashish-recovered-meerganj-news-c-4-1-bly1032-338190-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तस्करी के आरोपी गिरफ्तार, 260 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तस्करी के आरोपी गिरफ्तार, 260 ग्राम चरस बरामद
Tue, 06 Feb 2024 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने तस्करी के दो आरोपियों को कुलछा फ्लाईओवर के नजदीक गिरफ्तार किया। उनके पास से 260 ग्राम चरस और एक बाइक बरामद की गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि वह अपने अधीनस्थों के साथ नेशनल हाईवे पर गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक कुल्छा फ्लाईओवर के पास नगरिया सादात के लिए जाने वाले रास्ते पर चरस बेचने के लिए खड़े हैं। जब टीम वहां पहुंची तो दोनों बाइक को स्टैंड पर लगाकर खड़े दिखे।
पुलिस टीम को देखकर वह चलने लगे। उन्हें रोककर पूछताछ की तो वह स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पाए। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 260 ग्राम चरस और 1130 रुपये बरामद हुए। आरोपियों ने अपना नाम सिरौली थाने के गुरुगांव निवासी नेत्रपाल और दान सिंह बताया। थाने लाने के बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से बरामद बाइक सीज कर दी गई।