Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smita registered her name in the Guinness Book with long hair, grew 7.9 feet tall by using natural things

उपलब्धि: स्मिता ने लंबे बालों से दर्ज कराया गिनीज बुक में नाम, प्राकृतिक चीजों के प्रयोग से बढ़ाए 7.9 फुट लंबे

Sat, 02 Dec 2023 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 01:31 AM IST
सार

स्मिता श्रीवास्तव मूलरूप से ज्ञानपुर भदोही की रहने वाली हैं। वह प्राचीन इतिहास से एमए की हैं और उनकी प्रारंभिक पढ़ाई-लिखाई मिर्जापुर से हुई है। 2001 में उनकी शादी अल्लापुर के रहने वाले सुदेश श्रीवास्तव के साथ हुई। सुदेश एक बिजनेस मैन हैं।

विज्ञापन
Smita registered her name in the Guinness Book with long hair, grew 7.9 feet tall by using natural things
46 वर्ष की स्मिता श्रीवास्तव ने सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किया - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अध्यात्म और साधु-संतो की नगरी कहे जाने वाले प्रयागराज का नाम अब गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में भी दर्ज हो गया है। अल्लापुर के लेबर चौराहा की रहने वाली स्मिता श्रीवास्तव ने अपने लंबे बालों के दम पर गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराकर दुनिया की सबसे लंबे बाल होने का कीर्तिमान गढ़ दिया है। उन्हाेंने अपने बालों को किसी शैंपू का प्रयाेग करके नहीं बढ़ाया है बल्कि वह प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करके 7.9 फुट लंबे बाल की हैं।

विज्ञापन





विज्ञापन





स्मिता श्रीवास्तव मूलरूप से ज्ञानपुर भदोही की रहने वाली हैं। वह प्राचीन इतिहास से एमए की हैं और उनकी प्रारंभिक पढ़ाई-लिखाई मिर्जापुर से हुई है। 2001 में उनकी शादी अल्लापुर के रहने वाले सुदेश श्रीवास्तव के साथ हुई। सुदेश एक बिजनेस मैन हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अथर्व श्रीवास्तव जो नोएडा से बीटेक कर रहा है और छोटा बेटा शाश्वत जो अभी सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। स्मिता ने बताया कि 29 नवंबर को उनका नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी खबर लाेगों को लगते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पास-पड़ोस के लोग भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के खिताब के साथ फोटो व सेल्फी लेने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष के आयु के बाद वह कभी भी अपने बालों में कैंची नहीं लगाई और नहीं कभी बालों के लिए पार्लर में गईं। वह अपने लंबे बालों का श्रेय अपनी मां सुशीला को देती हैं। उन्होंने बताया कि 75 साल की उम्र में भी उनकी मां के बाल बेहद खूबसुरत, घने और लंबे हैं। वहीं गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद स्मिता अब पद्मश्री अवार्ड पाकर पूरे देश दुनिया में अपना नाम कमाना चाहती हैं।

Trending Videos

Smita registered her name in the Guinness Book with long hair, grew 7.9 feet tall by using natural things
प्रयागराज की स्मिता श्रीवास्तव ने 32 वर्ष से नहीं कटवाए बाल। - फोटो : अमर उजाला।

20 सालों से संजोकर रखी हैं अपने झड़े हुए बाल


स्मिता बताती हैं कि 2012 में उन्हेंं लंबे बालों के लिए लिम्का बुक्स ऑफ वार्ड से सम्मानित किया गया था। उसके बाद उनके दूसरे बच्चे के जन्म के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और उस उन्हें अपने एक फुट बाल को कटवाना पड़ा था। उसके बाद से उनके बाल झड़ने लगे। उन्हें अपने बालों से बेहद प्रेम होने की वजह से वह काफी परेशान रहने लगीं। उसके बाद उन्होंने अपने झड़े हुए बालों को संजोकर रखने का सोंचा। 20 सालों से अब तक वह अपने सारे झड़े हुए बालों को एक थैले में सुरक्षित रखीं हैं। वह उन बालों को म्यूजियम या कैंसर पीड़ितों को दान में देने के लिए सोंचा है।

Smita registered her name in the Guinness Book with long hair, grew 7.9 feet tall by using natural things
प्रयागराज की स्मिता श्रीवास्तव ने 32 वर्ष से नहीं कटवाए बाल। - फोटो : अमर उजाला।

हफ्ते में एक बार धोती हैं बाल, दो से ढाई घंटे लगते हैं बाल को संवारने में


स्मिता बताती हैं कि आमतौर पर वह हफ्ते में एक बार रविवार को अपने बाल को धोती हैं। बालों को धोने में वह एक लोहे की कढ़ाई में दो अंडे , एलोवेरा, आंवला जैसे अन्य प्राकृतिक चीजों का पेस्ट बनाकर लगाती हैं और उसे आधे घंटे तक धोती हैं। उसके बाद वह दो से ढाई घंटे तक अपने बालों को सुखाने व संवारने में लगाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाल लंबे होने की वजह से वह बेड पर खड़ी होकर नीचे चद्दर बिछाकर कंघी करती हैं। उसके बाद जो भी बाल झड़ते हैं उसे सुरक्षित रख लेती हैं। बालों में वह नारियल के तेल का प्रयोग करती हैं।

प्राचीन भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं के बालों को देखकर मिली प्रेरणा
 

स्मिता बताती हैं कि उन्हें प्राचीन भारतीय संस्कृत में देवी-देवताओं के लंबे बालों को देखकर प्रेरणा मिली। उसके बाद वह 1980 के दशक की अभिनेत्रियों के शैली को अपनाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि अपने समाज में बालों को काटना अशुभ माना जाता है। इसलिए महिलाएं बाल नहीं कटाती थीं। लंबे बाल महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाते हैं। फिलहाल स्मिता को लंबे बालों के चलते देश व प्रदेश में कई जगहों पर सम्मानिक की जा चुकी हैं।

स्मिता श्रीवास्तव मूलरूप से ज्ञानपुर भदोही की रहने वाली हैं। वह प्राचीन इतिहास से एमए की हैं और उनकी प्रारंभिक पढ़ाई-लिखाई मिर्जापुर से हुई है। 2001 में उनकी शादी अल्लापुर के रहने वाले सुदेश श्रीवास्तव के साथ हुई। सुदेश एक बिजनेस मैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed