{"_id":"145b9f0dbc9c4e269293ab396076616c","slug":"smart-city-will-invest-more-than-61-billion-us-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के लिए 61 अरब से ज्यादा निवेश करेगा अमेरिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के लिए 61 अरब से ज्यादा निवेश करेगा अमेरिका
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अमेरिका पहले चरण में एक बिलियन डॉलर (61 अरब रुपये से अधिक) निवेश करेगा। यह रकम बिजली, पानी एवं सेनिटेशन, ट्रांर्सपोटेशन, संरक्षा एवं सुरक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्च की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हाईटेक इंतजाम किए जाएंगे। एंबेसी ऑफ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के अफसरों ने शुक्रवार को सरकिट हाउस में इस संबंध में जिला प्रशासन, नगर निगम, एडीए, पुलिस प्रशासन के अफसरों से वार्ता की और योजना के बारे में बताया। एंबेसी के अफसरों ने विभिन्न कामों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने कर भेजने को कहा। ताकि इस संबंध में अमेरिका की कंपनियों को यहां निवेश के लिए आमंत्रित किया जाए। अमेरिका ने अगले दस वर्ष में इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी का रूप देने की योजना बनाई है।
स्मार्ट सिटी के लिए बिजली के क्षेत्र में सोलर एवं थर्मल सिस्टम, स्मार्ट ग्रिड, पेयजल एवं सेनिटेशन के तहत पानी की रिसाइकिलिंग, गंदे पानी के ट्रीटमेंट, सीवरेज आदि, ट्रांसपोटेशन के तहत रेलवे एक्यपमेंट एंड सिस्टम, एयरपोर्ट एंड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, एयरक्राफ्ट मेटेनेंश, कोल्ड चेन, संरक्षा एवं सुरक्षा के तहत सिक्योरिटी मॉडर्नाइजेशन, सेफ सिटी, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्वास्थ्य के तहत हॉस्पिटल डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन एवं मैनेजमेंट, हेल्थकेयर आईटी, एमरजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम पर काम होगा। इस दौरान डीएम भवनाथ सिंह, नगर आयुक्त आरपी सिंह ने नगर निगम के सिटी डेवलपमेंट प्लान, एडीए के रीवर फ्रंट डेवलपमेंट प्लांट के बारे में जानकारी दी। साथ ही नैनी में इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट प्लान के बारे में भी बताया गया।
अमेरिकी एंबेसी में मिनिस्टर कनसोलर फॉर कॉमर्शियल अफेयर जान एम मैकिज्म ने बताया कि अमेरिका पहले चरण में स्मार्ट सिटी के लिए एक बिलियन डॉलर (61.53 अरब रुपये से अधिक) निवेश करेगा। इसमें दुनिया भर की नई तकनीक का इस्तेमाल अमेरिका के माध्यम से होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से संबंधित कामों के संबंध में विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने को कहा। बताया कि इसके बाद अमेरिकी सरकार इस पर प्लान को यहां निवेश के लिए इच्छुक कंपनियों के सामने रखेंगे। एंबेसी ऑफ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में सीनियर कॉमर्शियल स्पेशलिस्ट भावना विश्वकर्मा ने बताया कि अमेरिका से आर्थिक मदद के साथ भारत की केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार भी सहयोग करेगी। साथ ही पीपीपी के तहत भी काम कराए जाएंगे। बताया कि निवेश की इच्छुक अमेरिकी कंपनी के प्रतिनिधि भी यहां आएंगे। वार्ता में अपर नगर आयुक्त वंदना त्रिपाठी, सीटीपी पीके सोलंकी, संयुक्त सचिव गुडाकेश शर्मा, निगम के मुख्य अभियंता लोकेश जैन, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अरुण कुमार एवं पीके सिंह, एएसपी, टीआई इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।