फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smart City will enjoy Wi-Fi

स्मार्ट सिटी में शहर होगा वाई-फाई

Tue, 03 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 03 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में शहर की न केवल बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं सुधरेंगी बल्कि संचार सेवाओं को भी बेहतर किया जाएगा। इसके लिए शासन को बीएसएनएल की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। संचार सेवाओं में सुधार के लिए कई मांगे की गई हैं। शहर को वाई-फाई करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


बीएसएनएल के महाप्रबंधक मदन मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि स्मार्ट सिटी को लेकर को होेने वाली बैठकों में उनके ऑफिसर हिस्सा ले रहे हैं। संचार व्यवस्था को सुधारने के लिए कई बातें हुईं। शासन से सड़कों के बगल ओएफसी (आप्टिकल फाइबर केबल) बिछाने और जगह-जगह डक्ट लगाने की मांग की है। महाप्रबंधक ने दुनिया के कई मुल्कों की स्मार्ट सिटी का हवाला भी दिया। कहा कि जिस तरह दुनिया में विकसित स्मार्ट सिटी में सड़कों के बगल, बिजली के तार, पानी के लिए पाइप लाइन आदि बिछाने के लिए जगह छोड़ दी जाती है। वहीं पर नेटवर्क के लिए लाइन बिछाई जाती है, उसी तरह से यहां भी ओएफएसी बिछाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


जीएम मदन मोहन ने बताया कि स्मार्ट सिटी में शॉपिंग मॉल, कॉम्प्लेक्स, नए शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे, औद्योगिक विकास होगा ऐसे में वाई-फाई का होना जरूरी है, जिसे देखते हुए मोबाइल टॉवर, वाईमैक्स टॉवर लगाने के लिए शासन से स्थान चिन्हित करने को कहा गया है। शासन के निर्देश पर संचार सेवाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed