फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smart City's bicycles...sometimes hanging from trees and sometimes diving in ponds

Prayagraj : स्मार्ट सिटी की साइकिल...कहीं पेड़ पर लटक रहीं तो कहीं तालाब में गोते लगा रहीं

Mon, 01 Dec 2025 03:39 PM IST
विनोद सिंह पुनीत त्रिपाठी, प्रयागराज
पुनीत त्रिपाठी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Dec 2025 03:39 PM IST
सार

संगमनगरी में स्मार्ट साइकिल योजना की अराजकतत्वों ने हवा निकाल दी है। ऐसे में साइकिल कहीं पेड़ पर लटक रही हैं तो कहीं तालाब में गोते लगा रही हैं। इससे कार्यदायी संस्था चार्टेड बाइक प्राइवेट लिमिटेड को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Smart City's bicycles...sometimes hanging from trees and sometimes diving in ponds
स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट साइकिल योजना का प्रयागराज में बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी में स्मार्ट साइकिल योजना की अराजकतत्वों ने हवा निकाल दी है। ऐसे में साइकिल कहीं पेड़ पर लटक रही हैं तो कहीं तालाब में गोते लगा रही हैं। इससे कार्यदायी संस्था चार्टेड बाइक प्राइवेट लिमिटेड को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

महाकुंभ से अब तक 125 स्मार्ट साइकिल चोरी हो चुकी हैं। काफी खोजबीन के बाद 60 ही मिलीं। इनके अलावा तीन दर्जन से अधिक को नुकसान भी पहुंचाया गया है। कई साइकिल सलोरी में पेड़ पर लटकी मिलीं तो कई म्योराबाद, तेलियरगंज, मम्फोर्डगंज, अल्लापुर सहित अन्य इलाकों में तालाब व कूड़े के ढेर में पड़ी मिलीं। इतना ही नहीं, मीरापुर गोल पार्क के पास साइकिल में आग भी लगा दी गई थी।

विज्ञापन

स्मार्ट साइकिल में 12 हजार रुपये का विशेष लॉक सिस्टम लगा होता है, जिसे स्कैन करके ही खोला जा सकता है। एक स्मार्ट साइकिल 36 हजार रुपये है। कार्यदायी संस्था को अब तक 18 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। ऐसे में अब स्मार्ट बाइक को सिर्फ इंजीनियरिंग कॉलेज में चलाने की योजना बनाई गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुगलसराय में मिली साइकिल

शहर के स्टैंड से लापता एक साइकिल मुगलसरांय रेलवे स्टेशन से 18 किलोमीटर अंदर गांव में बरामद की गई। कुछ साइकिल सोरांव, मेजा व प्रतापगढ़ में बरामद की गई हैं। इनके जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) को तोड़कर फेंक दिया गया था।

साढ़े आठ करोड़ की है योजना

दो अक्तूबर 2021 को स्मार्ट सिटी के तहत पांच साल के लिए स्मार्ट साइकिल योजना की शुरुआत की गई थी। पर्यावरण संरक्षण को लेकर साढ़े आठ करोड़ रुपये की योजना शुरू की गई। शहर में 62 स्टैंड पर 820 साइकिल लगाई गई हैं।

 

जीपीएस को नुकसान पहुंचाकर साइकिल चोरी की जा रही हैं। इसे देखते हुए इनमें लाइव जीपीएस लगाने के बारे में सोचा जा रहा है। - वासुदेव शाह, प्रोजेक्ट मैनेजर, चार्टेड बाइक प्राइवेट लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed