फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smart City officials on the churn

स्मार्ट सिटी पर अफसरों ने किया मंथन

Tue, 23 Dec 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Dec 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी का खाका तैयार होने लगा है। दिल्ली और लखनऊ में कई दौर की बैठकों के बाद अब अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय शहरी मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के साथ 26 दिसंबर को इलाहाबाद आ रहा है। प्रतिनिधिमंडल के सामने स्मार्ट सिटी के लिए होने वाले कामों का प्रेजेंटेशन होना है। इसके लिए मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय के गांधी सभागार में बैठक हुई। डीएम भवनाथ सिंह सहित विभिन्न विभागों के अफसरों ने स्मार्ट सिटी के लिए होने वाले कामों पर योजना प्रस्तुत की। इस पर गहन मंथन किया गया।
विज्ञापन


कमिश्नर बीके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर आयुक्त आरपी सिंह एवं पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में बताया। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक जेपी मणि ने शहर में एसटीपी की स्थिति और गंगा क्लीनिंग के बारे में जानकारी दी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरबी सिंह ने जलापूर्ति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं श्री मणि ने बेस्ट वॉटर मैनेजमेंट के बारे में जानकारी की। बैठक में पब्लिक मोबिल्टी के बारे में आरटीओ भीम सेन सिंह एवं रोडवेज के वरिष्ठ प्रबंधक जयदीप वर्मा ने बताया, जबकि शहर में प्रदूषण की स्थिति और इसके रोकथाम के बारे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ.एसपी फ्रैंकलिन ने जानकारी दी।
विज्ञापन


बैठक में एमएनएनआईटी एवं ट्रिपलआईटी के विशेषज्ञों ने भी सुझाव दिए। कमिश्नर ने बताया गया कि 26 दिसंबर को प्रतिनिधिमंडल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एसटीपी और वाटर सप्लाई का निरीक्षण भी करेगा सो अफसर इसके लिए तैयारी पूरी कर लें। इसके साथ अन्य कामों का प्रेजेंटेंशन भी होगा। बैठक में डीआईजी भगवान स्वरूप श्रीवास्तव, एडीए सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed