फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Small parties, including SP, combine to defeat BJP: Shivpal

बीजेपी को हराने के लिए सपा सहित छोटे दल करें गठबंधन: शिवपाल

Thu, 11 Feb 2021 01:53 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Small parties, including SP, combine to defeat BJP: Shivpal
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया प्रमुख शिवपाल यादव ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नए गठबंधन का संकेत दे गए। पूर्व महाधिवक्ता के 92वें जन्मदिन के मौके पर शहर पहुंचे पूर्व प्रदेश मंत्री ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए सपा सहित सभी छोटे दलों को आपसी तालमेल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सपा से भी अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने चुनावी जीत के लिए अखिलेश से भी अपील की है कि समान विचारधारा के सभी दलों, वे चाहे लोहियावादी हों, चौधरी चरणसिंहवादी हों, गांधीवादी हों, सभी एकजुट होकर चुनाव लड़े, तभी कामयाबी मिल सकती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा वह नेता जी यानी मुलायम सिंह यादव जी के साथ हमेशा रहे हैं और आज भी उनके साथ ही हैं। नेताजी के ही कहने पर पार्टी बनाई है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि सरकार के बस में शराब माफिया और अपराधी नहीं हैं। सीएम ने पूरे काम को नौकरशाही के भरोसे छोड़ रखा है।
विज्ञापन


इसके पूर्व वह पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री लल्लन राय के घर गए। वहां उन्होंने राय के पुत्र के निधन पर शोक जताया। फिर पार्टी के पूर्व पदाधिकारी डॉ. नूर आलम के निधन पर उनके परिजनों से मिलने करेली पहुंचे और हर संभव मदद की बात कही। वह पार्टी के डॉ. कमल अंसारी के घर गए और फिर रानी मंडी में सपा के प्रदेश सचिव महबूब उस्मानी से भी उनके घर पर मुलाकात की। इसके बाद वह पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवबरन यादव के घर गए। अंत में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी से भी उनके अल्लापुर बाघंबरी गद्दी पहुंचकर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed