{"_id":"5e725fa98ebc3e72b1178973","slug":"small-commercial-vehicles-admisson-in-chowk-area-allahabad-news-ald271335658","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक क्षेत्र में छोटे कामर्शियल वाहनों को प्रवेश की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक क्षेत्र में छोटे कामर्शियल वाहनों को प्रवेश की छूट
विज्ञापन
चौक क्षेत्र में छोटे कामर्शियल वाहनों को छूट मिलने का दावा प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया है। यहां ई रिक्शा एवं छोटे कामर्शियल वाहनों की नो इंट्री ट्रैफिक पुलिस ने लगा रखी थी। इस वजह से व्यापारियों कोे सामान आदि लाने में दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए व्यापारियों ने बुधवार को एसपी सिटी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद व्यापारियों ने कहा कि उनकी समस्या सुनने के बाद एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने दो चरण में छोटे कामर्शियल वाहनों को नो इंट्री में छूट देने की बात कही है।
दरअसल पुलिस ने चौक क्षेत्र में सभी तरह के छोटे कामर्शियल एवं ई रिक्शा के प्रवेश पर रोक सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक रोक लगा दी है। रोक लगा देने की वजह से वहां व्यापारियों को अपने सामान आदि मंगवाने में दिक्कत होने लगी। इसे देखते हुए प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसपी सिटी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, जिलाध्यक्ष मो. कादिर ने कहा कि ई रिक्शा बंद होने से ग्राहक चौक क्षेत्र में नहीं आ पा रहे हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट का माल भी नहीं आ पा रहा है। तय हुआ कि ट्रांसपोर्ट वालों को चौक क्षेत्र में दिन में दो बजे से चार बजे तक की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा सुबह नौ से 11 बजे तक भी छोटे कामर्शियल वाहन चौक क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। मुलाकात के दौरान महामंत्री सुहेल अहमद, महमूद अहमद खान, अनूप केसरवानी, नरेश कुंद्रा, अनिल कुशवाहा, श्याम केशरवानी, केशव मोहन गुप्ता, घनश्याम केवलानी, संजय नागिया, रतन मल केवलानी, सरदार जितेंद्र सिंह, रोहित अरोरा आदि मौजूद रहे।