फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smack worth 15 lakhs seized in Jhunsi, one arrested

Prayagraj News: झूंसी में 15 लाख की स्मैक पकड़ी गई, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Smack worth 15 lakhs seized in Jhunsi, one arrested
झूंसी पुलिस और एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स प्रयागराज यूनिट की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक अभियुक्त समेत तकरीबन 15 लाख रुपये की स्मैक बरामद की है। आरोपी का चालान कर दिया गया। अभियुक्त के पास से दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 2120 रुपये नकद बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र रामगरीब निवासी रूद्रा कालोनी कटका थाना झूंसी को त्रिवेणीपुरम मैदान के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 66 पुड़िया में तकरीबन 79 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। इसकी कीमत तकरीबन 15 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही दो मोबाइल, बाइक व 2120 रुपये नकद बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसओ झूंसी उपेंद्र प्रताप सिंह, एसआई कमलेश पटेल,अखिल ओझा, एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स से प्रभारी अभिषेक सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed