{"_id":"67520df45a9e1605300c9969","slug":"smack-smugglers-daughter-dies-report-on-cafe-owner-meerganj-news-c-4-lko1064-535685-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: स्मैक तस्कर की बेटी की मौत, कैफे संचालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: स्मैक तस्कर की बेटी की मौत, कैफे संचालक पर रिपोर्ट
Fri, 06 Dec 2024 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के चर्चित स्मैक तस्कर की बेटी की संदिग्ध हालत में मौत के बाद उसके दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी कैफे संचालक दूसरे समुदाय का है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इलाके के स्मैक तस्कर की दूसरी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 17 साल की सौतेली बेटी मंगलवार शाम पड़ोस मे रहने वाली सहेली के साथ कस्बेे में गई थी। दो घंटे बाद लौटी तो बहुत परेशान थी। बेटी ने बताया कि कस्बे में इंटरनेट कैफे चलाने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने उसे कैफे के अंदर ले जाकर अश्लील हरकत की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसी रात साढ़े नौ बजे बाइक से युवक अपने साथियों के साथ उसके घर के सामने आया और गाली-गलौज कर चला गया। आरोप है कि इससे उनकी बेटी दहशत में आ गई। इस वजह से उसने रात में ही कोई नशीला पदार्थ खा लिया। जब वह बुधवार सुबह उसके कमरे में गईं तो वह बेड पर बेसुध पड़ी थी। परिजनों ने उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। किला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें नींद की गोलियां खाने की वजह से मौत की बात सामने आई।
बयान और फुटेज में अलग बात
पुलिस अफसरों ने आरोपी को बुलाकर पूछताछ की तो उसने युवती से दोस्ती की बात बताई। कहा कि झगड़ा व छेड़खानी जैसी कोई बात नहीं है। परसों उसके जन्मदिन पर भी वह सहेली के साथ आई थी। पुलिस ने इससे संबंधित फोटो व फुटेज चेक की। एसपी उत्तरी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मां की भी संदिग्ध हालत में हुई थी मौत
इसी किशोरी ने पिछले साथ दूसरे तस्कर के डॉक्टर बेटे पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला एक ही समाज व रिश्तेदारी से जुड़ा होने की वजह से घर में ही उस रिपोर्ट को लेकर काफी कहासुनी हुई थी। बाद में किशोरी कोर्ट में बयान से पलट गई और आरोपी को क्लीनचिट मिल गई। पिछले दिनों किशोरी की मां की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। अब बेटी की मौत को लेकर भी कस्बे में कई तरह की चर्चा है।