फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Slogans raised by taking out procession on Gohri murder case, raised voice for CBI investigation

गोहरी हत्याकांड पर जुलूस निकालकर नारेबाजी, सीबीआई जांच के लिए उठी आवाज

Wed, 01 Dec 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Slogans raised by taking out procession on Gohri murder case, raised voice for CBI investigation
गोहरी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सिविल लाइंस में मोमबत्ती जुलूस निकालते लोग। अमर उजाला। - फोटो : Prayagraj
फाफामऊ के गोहरी गांव में दलित परिवार के  चार सदस्यों की सामूहिक हत्या की घटना के खुलासे से असंतुष्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले मंगलवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत भाष्कर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति से पत्थर गिरजाघर स्थित जुलूस निकालकर नारेबाजी की। पत्थर गिरिजाघर के सामने धरना दिया गया।
विज्ञापन



धरना स्थल तक जुलूस निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान गोहरी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करने के साथ ही प्रदेशभर में हो रहे अनुसूचित जाति केलोगों पर मारपीट एवं जघन्य अपराध को लेकर चिंता व्यक्त की गई। इस मौके पर चंद्रप्रकाश निगम, प्रतिभा बोहरा, सुधा यादव, रंजना गौड़, सुमन शर्मा, बालमुकुंद कुशवाहा, रमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



गोहरी पहुंची कांग्रेस की लीगल टीम, निष्पक्ष जांच को दाखिल करेगी याचिका
 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर मंगलवार को कांग्रेस की लीगल सेल की टीम ने फाफामऊ केगोहरी गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस टीम के चेयरमैन नितिन मिश्रा की अगुआई में इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सचिव जितेंद्र नायक ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मामले की लीपापोती कर नया रंग देने की कोशिश कर रही है। इसलिए पूरी घटना की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed