फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Slogans of Jai Shri Ram raised in front of the church during Christmas

Prayagraj News : क्रिसमस के दौरान चर्च के सामने लगाए जय श्री राम के नारे

Tue, 27 Dec 2022 06:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Dec 2022 06:15 AM IST
सार

क्रिसमस पर सिविल लाइंस में कुछ युवकों ने जश्न में खलल डालने की कोशिश की। पत्थर गिरजाघर के सामने सोमवार रात जय श्री राम के नारे लगाए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। 

विज्ञापन
Slogans of Jai Shri Ram raised in front of the church during Christmas
पत्थर गिरजाघर पास नारा लगाते युवकों की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्रिसमस पर सिविल लाइंस में कुछ युवकों ने जश्न में खलल डालने की कोशिश की। पत्थर गिरजाघर के सामने सोमवार रात जय श्री राम के नारे लगाए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। वायरल वीडियो सोमवार रात का बताया जा रहा है। इसमें पत्थर गिरजाघर के सामने एक गुट में कुछ युवक खड़े नजर आते हैं। कुछ देर बाद युवक धार्मिक नारे लगाने लगते हैं। 18 सेकंड के इस वीडियो में नारे लगाने वाले युवकों का चेहरा भी नजर आता है। 

विज्ञापन


मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि इस मामले में किसी तरह की शिकायत मिलने की बात से सिविल लाइंस पुलिस इन्कार करती रही। एसीपी करेली श्वेताभ पांडेय ने भी घटना की जानकारी से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि कुछ लड़के हुड़दंग कर रहे थे, ऐसे में उन्हें पकड़वाकर थाने भेजवाया गया था। चर्च के सामने नारेबाजी की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली। 

विज्ञापन

चर्च के पास तमंचा लेकर घूमता मिला युवक, गिरफ्तार
क्रिसमस मेले के दौरान ही पत्थर गिरजाघर के पास एक युवक तमंचा लेकर घूमता मिला। सोमवार रात मेला चल रहा था और चर्च के पास भीड़ लगी थी। पुलिस भी गश्त पर थी। चर्च के सामने ही प्रधान डाकघर वाली रोड पर चौकी प्रभारी धरनास्थल अमित सिंह ने पेड़ के पास खड़े एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध देख टोका तो वह भागने लगा। इस पर उसे खदेड़कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस मिला तो उसे थाने लाया गया। यहां पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक सिंह निवासी अशोक नगर नेवादा कैंट बताया। यह भी कहा कि उसके पिता मुंबई में रहते हैं और वह यहां अपने मामा के घर में रहता है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed