फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Slippers thrown at the inspector, buslings from PDA employees, there was chaos

दरोगा पर फेंकी चप्पल, पीडीए कर्मचारियों से की बसलूकी, मची अफरा-तफरी

Thu, 10 Dec 2020 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Dec 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Slippers thrown at the inspector, buslings from PDA employees, there was chaos
prayagraj news : प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : prayagraj
थाना क्षेत्र के उस्तापुर-महमूदाबाद गांव में पीडीए के दस्ते ने हिस्ट्रीशीटर ऋषि भारतीया का मकान और बाजार की दुकानें भी ढहा दीं। इसके पहले ध्वस्तीकरण के लिए पहुंचे पीडीए के तोड़ू दस्ते को भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा। हिस्ट्रीशीटर के परिवार के युवक ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की भी धमकी दी। तभी वहीं पर मौजूद एक युवक दरोगा पर चप्पल फेंककर फरार हो गया। हालांकि फेंकी गई चप्पल दरोगा को लगी नहीं। ऋषि के मकान और दुकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शाम साढ़े सात बजे तक चली। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के उस्तापुर-महमूदाबाद गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर ऋषि भारतीया पर कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास समेत गैंगेस्टर एक्ट व अन्य धाराओं में झूंसी, दफूलपुर, हंडिया और उत्तरांव थाने में केस हैं। पीडीए का तोड़ू दस्ता तकरीबन साढ़े चार बजे हिस्ट्रीशीटर के मार्केट और बाजार को ढहाने पहुंचा। इसी दौरान उसके परिवार की महिलाओं और कुछ युवकों ने विरोध शुरु कर दिया। एक युवक ने पुलिस और पीडीए अफसरों से मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की भी धमकी दी।
विज्ञापन


इसी बीच वहां मौजूद एक युवक दरोगा पर चप्पल फेंककर फरार हो गया। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। तब तक भारी पुलिस फोर्स और पीएससी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने विरोध कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। झूंसी इंसपेक्टर नरेंद्र प्रसाद ने विरोध की बात तो स्वीकार की लेकिन दरोगा पर चप्पल फेंकने की घटना से इंकार किया। हिस्ट्रीशीटर के घर और दुकानों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शाम को तकरीबन साढ़े सात बजे तक चली। इस दौरान वहां ग्रामीण भी भारी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed