फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Slaughterhouses seal at Atala, Naini

यूपी : हरकत में आया प्रशासन, इलाहाबाद में दो बूचड़खाने सील

Mon, 20 Mar 2017 03:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 20 Mar 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
Slaughterhouses seal at Atala, Naini
ताला - फोटो : demo pic
प्रदेश में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बूचड़खानों (स्लाटर हाउस) को बंद करने की घोषणा से सकते में आए नगर निगम प्रशासन ने रविवार रात करेली पुलिस पुलिस की मौजूदगी में अटाला और नैनी के चकदोंदी मोहल्ले में मानक के विपरीत चल रहे स्लाटर हाउस को ताला लगाकर बंद करने के बाद सील कर दिया। शहर में अटाला के साथ रामबाग और नैनी के बूचड़खानों को बंद करने का आदेश एनजीटी पहले ही दे चुका है।
विज्ञापन


शहर में करेली स्थित अटाला और कीडगंज के रामबाग में दो तथा नैनी के चकदोंदी मोहल्ले में बूचड़खाने हैं। मई 2016 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। प्रदेश में 250 से ज्यादा अवैध बूचड़खाने चिह्नित हैं। जिन्हें नगर निगम और संबंधित विभाग के अफसर कागज पर बंद बता रहे हैं। वास्तविकता यह है कि इन बूचड़खानों में रोज सैकड़ों जानवर काटे जाते हैं।
विज्ञापन


 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अवैध रूप से मानक के विपरीत चल रहे बूचड़खानों को सरकार बनते ही बंद कराने की घोषणा की थी। इसी क्रम में शपथ लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बूचड़खानों को बंद कराने की घोषणा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। इसके तुरंत बाद नगर निगम प्रशासन रविवार होने के बावजूद हरकत में आ गया। निगम के पशुधन अधिकारी डॉ. धीरज गोयल मातहतों की टीम के साथ पहले करेली थाने पहुंचे। वहां से एसओ संग फोर्स लेकर अटाला स्थित बूचड़ खाने पहुंचे। वहां स्लाटर हाउस के गेट पर ताला लगा सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम सदस्य नैनी स्थित चकदोंदी स्लाटर हाउस पहुंचे। यहां भी बूचड़खाने को बंद करा सील किया गया। बताते हैं कि एजीटी के आदेश के बाद निगम प्रशासन ने कागज पर स्लाटर हाउस बंद दिखा दिया। जबकि वहां हर दिन जानवर काटे जाते रहे। जानकारी के मुताबिक 90 की क्षमता के विपरीत अटाला स्लाटर हाउस में तीन सौ से अधिक जानवर रोज काटे जाते हैं। आसपास के लोग जानवरों की हड्डियों, खून, खाल और बदबू से परेशान रहते हैं। निगम के पशुधन अधिकारी डॉ. धीरज गोयल के मुताबिक नैनी के चकदोंदी और अटाला स्लाटर हाउस बंद करा सील किया गया। रामबाग में जानवर न काटे जाएं, इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed