फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Skandmata was worshiped on the fifth day of Chaitra Navratri, the atmosphere from homes to temples became divi

Navratri : चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन पूजी गईं स्कंदमाता, घरों से मंदिरों तक वातावरण हुआ देवीमय

Wed, 02 Apr 2025 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 06:55 PM IST
सार

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन आदिशक्ति के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अराधना की गई। घरों में रखे कलश के पूजन के साथ मंदिरों में मां भगवती का दर्शन कर मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की गई।

विज्ञापन
Skandmata was worshiped on the fifth day of Chaitra Navratri, the atmosphere from homes to temples became divi
अलोपशंकरी मंदिर में मां भगवती का दर्शन करने के लिए जुटे भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन आदिशक्ति के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अराधना की गई। घरों में रखे कलश के पूजन के साथ मंदिरों में मां भगवती का दर्शन कर मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की गई। मंदिरों में विविध कार्यक्रों के साथ मां भगवती की विशेष पूजा और आरती चल रही है। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा स्त्रोत, देवी सूक्त, सुंदरकांड, रामायण और श्री हरि कीर्तन के साथ देवी जागरण का आयोजन विभिन्न मंदिरों पर चल रहा है।

विज्ञापन


भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। नारियल चुनरी, मिष्ठान, अड़हुल के पुष्प सहित अन्य नैवेद्य से मां भगवती को भोग लगाकर पूजा की जा रही है। या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता, नमो देव्यौ महादेव्यो शिवायं सततं नम : या देवी मातृरूपेण संस्थिता: आदि मंत्रों का जाप शक्तिपीठ के रूप में स्थापित अलोप शंकरी, कल्याणी देवी और ललिता देवी मंदिर में चल रहा है। यहां पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल का भी प्रबंध किया गया है। भीड़ को देखते हुए आवागमन की समुचित व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed