फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six suspects armed with modern weapons reached Gurudwara as refugees, police engaged in investigation

Prayagraj News: शरणार्थी बन गुरुद्वारे में पहुंचे आधुनिक हथियारों से लैस छह संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Six suspects armed with modern weapons reached Gurudwara as refugees, police engaged in investigation
प्रयागराज। अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे में बृहस्पतिवार को शरणार्थी बनकर आए छह आधुनिक हथियारबंद संदिग्धों को लेकर सनसनी मच गई। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब तक वह वहां से जा चुके थे। अतरसुइया एसीपी पुष्कर वर्मा ने इस तरह की सूचना के प्रति अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

गुरुद्वारे के मुख्यग्रंथी सरदार ज्ञान सिंह के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे गुरुद्वारे में तीन संदिग्ध खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए दाखिल हुए। उनके तीन साथी बाहर थे। वह एक रात गुरुद्वारे में ठहरने के लिए जगह मांग रहे थे। उनके तीन अन्य साथी बाहर सड़क पर ही खड़े रहे। पता पूछने पर उन हथियारबंद लोगों ने सहारनपुर और मेरठ से चुनाव की ड्यूटी पर आने की बात कही। आईडी मांगी गई तो उनमें से एक ने कहा कि बाहर खड़े उसके साथी आईडी लिए हैं। यह कहते हुए तीनों बाहर निकल कर चले गए। गुरुद्वारे के कर्मियों के मुताबिक उनके पास आधुनिक हथियार थे। संदिग्ध मालूम होने पर अतरसुइया थाने पर फोन कर इस मामले की सूचना दी गई। पुलिस जब तक वहां पहुंची, तबतक वह लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर निकल चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी रही। लेकिन, फुटेज में किसी का चेहरा साफ नहीं आ रहा था। रास्ते में भी लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा गया। अतरसुइया एसीपी पुष्कर वर्मा से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो वह इस तरह की किसी भी शिकायत मिलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed