फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six promoted district judges took oath as High Court judges

Prayagraj News: प्रोन्नति पाए छह जिला जजों ने ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Six promoted district judges took oath as High Court judges
इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने शुक्रवार को प्रोन्नति पाएं छह जिला जजों को - फोटो : shiv tripathi
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने शुक्रवार को प्रोन्नति पाए छह जिला जजों को हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसमें न्यायमूर्ति जितेन्द्र कुमार सिन्हा, न्यायमूर्ति अनिल कुमार (दशम), न्यायमूर्ति संदीप जैन, न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना, न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह और न्यायमूर्ति हरवीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

शपथ लेने वाले सभी न्यायमूर्ति 2008 बैच के उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा के सदस्य हैं। न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। इससे पहले वह पीलीभीत के जिला जज थे। वहीं न्यायमूर्ति अनिल कुमार दशम गाजीपुर के निवासी हैं। इससे पहले वे गाजियाबाद में जिला जज के रूप में तैनात थे। मेरठ के रहने वाले न्यायमूर्ति संदीप जैन अब तक लखनऊ में प्रशासनिक न्यायाधिकरण मेंं न्यायिक सदस्य थे, जबकि लखनऊ निवासी न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना गौतमबुद्ध नगर के जिला जज थे। गाजियाबाद निवासी न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह बिजनौर के जिला जज थे। इसके अलावा अमरोहा के मूलनिवासी न्यायमूर्ति हरवीर सिंह अब तक फिरोजाबाद के जिला जज के रूप में तैनात थे। मुख्य न्यायाधीश की अदालत में संपन्न हुए शपथग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के सभी न्यायमूर्ति, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन व एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में जजों की संख्या हुई 87, काम करेंगे 86
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में छह न्यायमूर्तियों की शपथ के बाद जजों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। हालांकि अभी 73 पद खाली हैं। मुकदमों के बढ़ते बोझ के बीच जजों की संख्या 87 होने से लंबित मुकदमों के निस्तारण की रफ्तार बढ़ने की आस जगी है। विदित हो कि 87 जजों में शामिल न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को फिलहाल न्यायिक कार्य न दिये जाने से अदालती कामकाज केवल 86 जज ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed