फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six per cent rise in the new year is expected to DA

नए साल पर डीए में छह फीसदी बढ़ोतरी के आसार

Sat, 03 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 03 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कर्मियों के लिए राहत वाली खबर है। जनवरी-2015 से उन्हें महंगाई भत्ते (डीए) में छह फीसदी का लाभ मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर गणना करते हुए विशेषज्ञों ने इस बढ़ोतरी का आंकलन किया है। हालांकि अभी दिसंबर माह का सूचकांक जारी नहीं हुआ है, सो यह बढ़ोतरी भी पूरी तरह से तय नहीं है लेकिन विशेषज्ञों का दावा है कि दिसंबर के सूचकांक में बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो डीए में छह फीसदी की बढ़ोतरी तय है। अगर केंद्रीय कर्मियों को छह फीसदी बढ़ोतरी का लाभ मिलता है तो केंद्रीय पेंशनरों सहित राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को भी जनवरी-2014 से यह लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों को जुलाई 2014 में सात फीसदी डीए वृद्धि का लाभ मिला था, सो वर्तमान में उन्हें कुल 107 फीसदी डीए मिल रहा है। अगर जनवरी 2015 से डीए में छह फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो  नए साल में कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 113 फीसदी हो जाएगा। डीए वृद्धि का वर्षों से सटीक आंकलन कर रहे सिविल एकाउंट्स ब्रदरहुड एजीयूपी के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के मुताबिक अगस्त से अब तक का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 253 अंकों पर लगातार स्थिर बना हुआ है। अगर मान लिया जाए कि दिसंबर में भी सूचकांक स्थिर रहेगा तो डीए में छह फीसदी की बढ़ोतरी तय है। यदि दिसंबर का सूचकांक पांच अंक नीचे जाता है, तो डीए पांच फीसदी ही बढ़ेगा। हालांकि पूर्व में ऐसा कभी देखने को नहीं मिला, सो इसकी संभावना भी बहुत कम है। दिसंबर-2013 में अपवाद स्वरूप सूचकांक चार अंक नीचे चला गया था। आमतौर पर दिसंबर में एक या दो अंक की कमी संभावित होती है। यदि सूचकांक दस अंक बढ़ा तो डीए में सात फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी लेकिन इसकी संभावना भी बिल्कुल नजर नहीं आ रही। ऐसे में डीए में छह फीसदी बढ़ोतरी की संभावना प्रबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed