{"_id":"5d2b84dd8ebc3e6cf7221de1","slug":"six-parks-in-prayagraj-will-take-eight-gyms-city-news-ald249436045","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों को जेल भेजने की होगी जांचः बाल आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों को जेल भेजने की होगी जांचः बाल आयोग
विज्ञापन
Six parks in Prayagraj, will take eight gyms
सभी केंद्र
00000000000000
अभिभावकों को जेल भेजने की होगी जांच
इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज में अव्यवस्था से परेशान छात्राओं ने किया था चक्काजाम, मामले पर राज्य बाल आयोग ने लिया संज्ञान
0 आयोग अध्यक्ष डीजीपी से करेंगे मुलाकात, सीडब्ल्यूसी ने भी किया हस्तक्षेप, शिक्षा विभाग के अधिकारी सुलझाएं मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज में अव्यवस्था का मामला तूल पकड़ने लगा है। 13 जुलाई को कॉलेज के सामने छात्राओं की ओर से किए गए चक्काजाम और अभिभावकों की गिरफ्तारी के मामले को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग अब इस पूरे मामले की जांच कराएगा। वहीं, बाल कल्याण समिति ने भी शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देश दिए है कि अपने स्तर से मामले का शीघ्र निस्तारण करें।
कॉलेज में अव्यवस्था से परेशान छात्राओं ने शनिवार को कॉलेज के सामने काफी देर तक चक्काजाम किया था। इस पर पुलिस को जबरन छात्राओं को हटाना पड़ा और वहां मौजूद कुछ अभिभावकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभिभावकों की गिरफ्तारी को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग के अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने बताया कि वह इस मामले में सीधे पुलिस महानिदेशक से बात करेंगे। आयोग इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराएगा और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट कमलेश सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के अफसरों ने उन्हें जो रिपोर्ट दी है, उसके अनुसार मामला प्रबंधन और शिक्षकों के बीच आपसी विवाद का है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत से मामला सुलझाएं। वहीं, डीआईओएएस द्वितीय देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कॉलेज के प्राचार्य को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए 27 जुलाई तक का वक्त दिया है।
00
सदन में उठेगा इंडियन गर्ल्स कॉलेज का मुद्दा
प्रयागराज। इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज के मामला अब सदन में भी उठेगा। शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफी ही मोर्चा खोल दिया है। रविवार को हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के कारण एक वर्ष से इंडियन गर्ल्स कॉलेज में हालात बदतर बने हुए हैं। शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि 18 तारीख से सदन प्रारंभ होने जा रहा है। विधान परिषद में शिक्षक दल की ओर से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक में शिक्षकों ने इसे पूरे मामले में डीआईओएस द्वितीय की भूमिका को संदिग्ध बताया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय एवं संचालन जिला मंत्री अनुज कुमार पांडेय ने किया। बैठक में महेश दत्त शर्मा, कुंज बिहारी मिश्र, रमेश चंद्र शुक्ला, अनय प्रताप सिंह, जगदीश प्रसाद, रविंद्र त्रिपाठी, प्रमोद त्यागी आदि मौजूद रहे।