फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six parks in Prayagraj, will take eight gyms

संवरेंगे प्रयागराज के छह पार्क, आठ में लगेंगे जिम

Mon, 15 Jul 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Six parks in Prayagraj, will take eight gyms
Six parks in Prayagraj, will take eight gyms
संवरेंगे शहर के छह पार्क, आठ में लगेंगे जिम
विज्ञापन

0 स्मार्ट सिटी योजना के द्वितीय चरण में नगर निगम कराएगा काम
0 14 पार्कों में लगे जिम के रखरखाव को मोहल्ला समितियों का गठन
प्रयागराज। नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना के द्वितीय चरण में 2.54 करोड़ खर्च कर शहर के छह पार्कों को संवारेगा। साथ ही आठ पार्कों में ओपेन एयर जिम की स्थापना भी कराएगा। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। वहीं कुंभ से पहले जिन 14 पार्कों में ओपेन एयर जिम की स्थापना की जा चुकी है, वहां रखरखाव के लिए मोहल्ला समितियों का गठन किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी कंपनी ने एबीडी एरिया के छह पार्कों के विकास के प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में हरी झंडी मिल गई है। स्मार्ट सिटी के द्वितीय चरण में स्वीकृत इन पार्कों को हरा भरा रखने का काम इसी जुलाई माह में शुरू किया जाएगा। अन्य कार्य बारिश के बाद कराए जाएंगे। करीब 2.54 करोड़ के खर्च कराए जाने वाले इन कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक चिह्नित पार्कों में हरियाली के साथ पाथवे, बच्चों के लिए झूले, ओपेन एयर जिम और आकर्षक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इनमें फुट लाइटों के साथ हेरिटेज लुक वाली लाइटें लगाई जाएंगी। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के पार्कों का चरणबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा। अगले तीन महीने में छह पार्कों के विकास संग आठ पार्कों में ओपेन एयर जिम स्थापना के कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पार्कों का होगा कायाकल्प
1- सरस्वती पार्क
2- चंद्रशेखर आजाद पार्क
3- दिलकुश पार्क
4- दिलकुश गार्डेंन
5-पंप हाउस पार्क
6- चिल्ड्रेन पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed