फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six-member J grade committee formed to investigate goods train accident

Railway : मालगाड़ी हादसे की जांच के लिए बनाई गई छह सदस्यीय जे ग्रेड कमेटी, विभागीय लापरवाही की भी होगी जांच

Fri, 28 Jun 2024 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 02:01 PM IST
सार

घटना के बाद रेलवे द्वारा गठित सात सदस्यीय सुपरवाइजरों की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर ही जे ग्रेड अफसरों की कमेटी अपनी जांच की दिशा का आगे बढ़ाएगी। जांच टीम दुर्घटना के मूल कारण की तलाश करेगी। ताकि आगे इस तरह की घटनाएं न हों।

विज्ञापन
Six-member J grade committee formed to investigate goods train accident
निरंजन डॉट पुल के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जंक्शन के यार्ड में निरंजन पुल के पास बुधवार को मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरने की जांच के लिए रेलवे ने छह सदस्यीय जे ग्रेड (जूनियर एडमिनेस्ट्रेशन) कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में डीआरएम ऑफिस के ब्रांच अफसरों को शामिल किया गया है। इसमें सीनियर डीएसटीई कामर्शियल, सीनियर डीईई आपरेटिंग, सीनियर डीसीएम फाइनेंस, सीनियर डीएमई सीएंडडब्ल्यू, सीनियर डीएसओ व सीनियर डीईएन-टू कमेटी में शामिल हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के बाद रेलवे द्वारा गठित सात सदस्यीय सुपरवाइजरों की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर ही जे ग्रेड अफसरों की कमेटी अपनी जांच की दिशा का आगे बढ़ाएगी। जांच टीम दुर्घटना के मूल कारण की तलाश करेगी। ताकि आगे इस तरह की घटनाएं न हों। बता दें कि बुधवार को जंक्शन के यार्ड में दोपहर 3.07 बजे कानपुर की ओर से आ रही एक मालगाड़ी के तीन पहिये पटरी से उतर गए। इस हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर प्रयागराज के आसपास चार घंटे रेल संचालन बाधित रहा। इस वजह से कई मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनें विलंबित भी हुई। अफसरों का कहना है कि गनीमत रही कि हादसे के बाद मालगाड़ी की स्पीड काफी कम थी।
विज्ञापन


घटना के बाद देर रात खुर्जा से दुर्घटना स्थल पर जीएम रविंद्र गोयल और डीआरएम हिमांशु बडोनी भी पहुंचे थे। चार घंटे में रेल संचालन शुरू हो जाने पर वहां लगी टीम को बधाई भी दी। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि जे ग्रेड कमेटी की जांच बृहस्पतिवार से ही शुरू हो गई। विभागीय जांच में इंजीनियरिंग विभाग की भी कार्यशैली जांच के दायरे में आई है। हालांकि ब्रांच अफसरों ने अभी कुछ भी बोलने से इन्कार कर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed