फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six-hour traffic jam on Shastri Bridge; women and children suffered from dizziness.

Prayagraj News: शास्त्री पुल पर छह घंटे जाम, बच्चों-महिलाओं को आए चक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Six-hour traffic jam on Shastri Bridge; women and children suffered from dizziness.
तीन दिन बाद शास्त्री पुल पर वन वे ट्रैफिक के कारण कुछ इस तरह लगा रहा भीषण जाम=स्रोत संवाद
शास्त्री पुल पर शुक्रवार को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक भीषण जाम लग रहा। वाहन ऐसे फंसे कि दो किलोमीटर लेन को पार करने में एक घंटे से ज्यादा समय लग गया। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो उठे। बसों और ऑटों में महिलाओं और बच्चों को चक्कर आने लगे। दो घंटे की राहत के बाद शाम होते ही फिर वही स्थिति बन गई।
विज्ञापन


शहर के दारागंज से झूंसी जाने वाली लेन की 2100 मीटर लंबी सड़क की मरम्मत बीते चार जून से चल रही है। पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण आठ से 10 जून तक परीक्षार्थियों के लिए मरम्मत वाली लेन को खोल दिया गया था। शुक्रवार को फिर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इस दौरान झूंसी-दारागंज लेन पर दोनों तरफ का ट्रैफिक चालू करने से वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

कुछ वाहनों के आड़ा-तिरछा चलने से जाम की स्थिति बन गई। देखते-देखते पूरे पुल पर वाहनों की लाइन लग गई। इसका असर पुल के इधर-उधर दारागंज और झूंसी साइड पर भी दिखा। दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने पर दोपहिया वाहनों को मरम्मत वाली लेन से निकाला गया। दोनों लेन के चारपहिया वाहनों को एक लेन से आने दिया जा रहा है। शास्त्री पुल की मरम्मत का कार्य 15 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष ने जताया आक्रोश
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह भी जाम में फंस गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था और उससे जुड़े ठेकेदारों के खिलाफ आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था और उससे जुड़े ठेकेदार रोजाना केवल दो से तीन घंटे काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।

आज से सुबह आठ से रात आठ बजे तक दोनों लेन पर चलेंगे वाहन

झूंसी।
शास्त्री पुल पर छह घंटे तक लगे भीषण जाम से पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। इससे निपटने के लिए शुक्रवार शाम को लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ बैठक हुई। तय किया गया कि शनिवार से सुबह आठ से रात आठ बजे तक पुल की दोनों लेन से दो और चारपहिया वाहनों को निकाला जाएगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को रात आठ से सुबह आठ बजे तक ब्लॉक दिया जाएगा। इस दौरान प्रभावित लेन पर जगह-जगह पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed