फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six doctors in the death of pregnant Case

गर्भवती की मौत में छह डॉक्टरों पर केस

Tue, 28 Feb 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 28 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Six doctors in the death of pregnant Case
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
इलाज में लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत के मामले में जिला न्यायालय ने छह डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही कर्नलगंज इंस्पेक्टर को विवेचना करने के लिए भी कहा है। पीड़ित परिवार की अर्जी पर यह आदेश एसीजेएम परमेश्वर प्रसाद ने वादी के अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव को सुनकर दिया।
विज्ञापन


शिशिर गुप्ता की पत्नी श्वेता की मोहक अस्पताल में इलाज के दौरान 13 जून 2016 को मौत हो गई थी। उसने अर्जी में डॉ. विनीता मिश्रा, डॉ. बीके मिश्रा, डॉ. कमल सिंह, डॉ. हरीश श्रीवास्तव, डॉ. स्वतंत्र सिंह और डॉ. मोहित जैन पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वादी का कहना है कि उसकी पत्नी श्वेता कास्मेटिक सेंटर का संचालन करती थी। वह गर्भवती थी। डॉ. विनीता मिश्रा से  ‘ईशी क्लीनिक’ में इलाज करा रही थी।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे का विकास नहीं हो रहा है। गर्भ गिराना पड़ेगा। 13 जून 2016 को भर्ती कर लिया और बिना वादी की अनुमति और विशेषज्ञ की राय के स्वयं ऑपरेशन की तैयारी करने लगी। आरोप है कि एनिसथीसिया का भारी डोज दे दिया था, जिसके लिए डॉक्टर अधिकृत नहीं थी और न ही विशेषज्ञ थीं। ईसी क्लीनिक आपरेशन के योग्य भी नहीं थी। हालत खराब होने पर अन्य आरोपी डॉक्टर आए और मरीज को मोहक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर दिया, जहां रात में उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएमओ की ओर से दाखिल रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रकरण में तीन डॉक्टरों की टीम गठित की थी। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि डॉ. विनीता ने मरीज को प्रासटाडिन इंजेक्शन लगाया था, जिससे तीव्र रक्तस्राव हुआ और उसी से मौत हो गई थी। जांच टीम को डॉ. विनीता ने भी यही बयान दिया था। कोर्ट ने प्रकरण में संज्ञेय अपराध का होना पाते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed