{"_id":"5d409b7c8ebc3e6cf7222c35","slug":"sisters-sent-1001-rakhis-for-soilders-allahabad-news-ald250909094","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा की बहनों की राखी से सजेगी जवानों की कलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा की बहनों की राखी से सजेगी जवानों की कलाई
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में सैनिकों को राखी भेजती एलायंस क्लब की महिलाएं व पदाधिकारी।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्हा की बहनों की राखी से सजेगी जवानों की कलाई
एलायंस क्लब इंटरनेशनल ने बहनों से 1001 राखी एकत्र कर डाक द्वारा राष्ट्रपति को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रक्षाबंधन पर्व पर बेल्हा की बहनों की राखी से देश की रक्षा में बार्डर पर तैनात जवानों की कलाई सजेगी। जिले की एक हजार एक बहनों ने उनके लिए रक्षासूत्र दिया है। एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने इसे एकत्र कर मंगलवार को प्रधानडाकघर से राष्ट्रपति को भेजा।
एलायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि महिला क्लब तथा प्रतापगढ़ की बहनों के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व पर 11 वर्षों से यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहनों का रक्षासूूत्र देश की सीमा पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाता है। साथ ही उनकी रक्षा भी करता है। साहित्यकार डा. दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि सीमा पर चौकसी बरतने वाले वीर सपूतों तथा उनके परिवार का सभी को ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक प्रमिला यादव, अभिषेक सिंह, सुरेंद्र कुमार, मीना, ज्योति, अर्चना, सुधार, शकुन आदि मौजूद रहीं।