फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sir! With the connivance of Lekhpal, the land mafia is grabbing the land

Prayagraj News: संपादित<bha>--</bha>साहब! लेखपाल की मिलीभगत से भूमाफिया हड़प रहे जमीन

Sat, 15 Jul 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 15 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sir! With the connivance of Lekhpal, the land mafia is grabbing the land
फरियादी ने कहा, बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



लालगंज। संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने पर फरियादियों ने रोष व्यक्त किया है। मौजूद फरियादियों ने कहा, कोई सात, कोई आठ, कोई दस बार भी आ चुका है लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस को अफसर गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। शनिवार के समाधान दिवस में तकरीबन दोपहर बारह बजे पहुंचे डीएम तथा एसपी भी सिर्फ एक घंटे ही रुक सके।
शासन ने संपूर्ण समाधान दिवस में टीम बनाकर आने वाली शिकायतों को निर्धारित समय में निस्तारित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं, लेकिन आला अफसर समेत विभागीय कर्मचारी लापरवाह बने हैं। शनिवार को समाधान दिवस पर नौ बजे से ही फरियादियों की भीड़ लग गई। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के साथ डीएम तकरीबन बारह बजे पहुंचे लेकिन घंटे भर बाद ही दोनों चले गए।
विज्ञापन

कई फरियादी डीएम व एसपी को ही अपनी समस्या बताना चाह रहे थे लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ा। समाधान दिवस में अधिकतर फरियादी जमीन व राजस्व की शिकायतेंं लेकर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसर तथा कर्मचारी समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहे बल्कि रिपोर्ट लगाकर उन्हें टाल देते हैं। शनिवार को १५५ फरियादी शिकायतें लेकर आए थे, जिनमें से महज सात का ही मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------



मेरे गांव में लेखपाल अनुज कुमार आठ वर्षों से तैनात हैं। ग्राम सभा की जमीन पर लेखपाल की मिलीभगत से भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। एक ही स्थान पर आठ साल से तैनात लेखपाल की जांच कराने तथा उन्हें हटवाने के लिए सात बार समाधान दिवस में शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।



अशोक कुमार पांडेय, दुर्गा पांडेय का पुरवा, महासिनपुर


-------



भूमिधरी की जमीन पर विपक्षी ने जबरन अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। एक बार कब्जा हटा था, लेकिन आरोपी फिर से काबिज हो गए। इसे लेकर आठ बार समाधान दिवस में शिकायत की गई, लेकिन अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी हुई है।



स्वामीनाथ वर्मा, मुरैनी अठेहा


--------



ग्राम पंचायत में खलिहान के नाम दर्ज जमीन में दबंगों ने कब्जा कर रखा है। पांच बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन आज भी अवैध कब्जा बरकरार है। भूमाफिया के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया था, लेकिन लेखपाल ने खलिहान से अवैध कब्जा हटाने की रिपोर्ट लगाकर मामले को रफादफा कर दिया।



रामबरन वर्मा, भैंसना, सांगीपुर


-------



ग्राम प्रधान को बीस हजार रूपए नहीं देने पर मेरा आवास नहीं बनने दिया जा रहा है। पैसा नहीं देने पर उसकी नींव प्रधान ने सरहंगई से ढहा दी। तहसीलदार व एसडीएम ने भी मुंह फेर लिया। आठ बार समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन निस्तारण नहीं हो सका।




गुलाबपति, पंडऱी, लालगंज



----------
सबसे कम सदर तहसील में पहुंचीं शिकायतें
प्रतापगढ़। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को रानीगंज तहसील में 43 शिकायतें. सदर तहसील में 41 और पट्टी में 86 शिकायतें पहुंचीं। अफसर अधीनस्थों को जांच करने का आदेश करके तहसीलों में आई शिकायतें आगे बढ़ाते रहे। न्याय की आशा लेकर आए फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed