फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   'Sir! We do not want leave until the lockdown is over ', women soldiers did not take maternity leave

‘साहब! जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं होता, हमें छुट्टी नहीं चाहिए’, महिला सिपाहियों ने नहीं लिया मातृत्व अवकाश

Wed, 06 May 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 May 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
'Sir! We do not want leave until the lockdown is over ', women soldiers did not take maternity leave
prayagraj news - फोटो : prayagraj
‘अरे नहीं साहब! हमे छुट्टी नहीं चाहिए, हमारे बच्चों का क्या है, उन्हें तो परिवार वाले पाल लेंगे, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अगर हमने अपनी ईमानदारी से ड्यूटी की तो कई और बच्चों के मां-बाप की जान बचा सकते हैं। जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता, हम छुट्टी नहीं लेंगे।’ यह वाक्य ऐसी दो महिला आरक्षियों का है, जो अभी चार से छह महीने के बीच में मां बनी हैं और दोनों चाइल्ड मेडिकल लीव की हकदार हैं, लेकिन इन दोनों महिला आरक्षियों ने छुट्टी लेकर बच्चों की देखभाल करने के बजाए ड्यूटी की प्राथमिकता दी है, जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


घूरपुर थाने में तैनात महिला आरक्षी रंजू यादव मूलत: चंदौली जनपद के सकलडिहा थानांतर्गत नोनार गांव निवासी हैं। रंजू यादव के पति शिक्षक हैं। चार महीने पहले रंजू को एक बेटी हुई। इन्हीं के साथ महिला आरक्षी सरोज मौर्या भी चंदौली जनपद के ही चकिया गायघाट की रहने वाली हैं। उन्होंने छह महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। पहले तो दोनों महिला आरक्षियों ने अपने बच्चों को अपने साथ रखा लेकिन 24-24 घंटे की लगातार ड्यूटी की वजह से वह दोनों अपने-अपने बच्चों से नहीं मिल पाती थीं। जिसकी वजह से दोनों महिला आरक्षियों ने अपने बच्चों को अपने घर चंदौली भेज दिया और खुद ड्यूटी कर रही हैं। उनका कहना है कि जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता, तब तक वह छुट्टी नहीं लेंगी। 
विज्ञापन


महिला सिपाहियों ने एक मिशाल पेश की है। पूरा स्टाफ कोरोना वायरस की इस लड़ाई में खुद की और परिवार की परवाह किए बगैर ड्यूटी कर रहा है। यह हमारे लिए फक्र की बात है। इससे सीख लेने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस अनिल यादव, प्रभारी निरीक्षक, घूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed