फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Simultaneous income tax survey on seven textile establishments

सात कपड़ा प्रतिष्ठानों पर एक ही साथ आयकर सर्वे

Thu, 29 Aug 2019 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Simultaneous income tax survey on seven textile establishments
Simultaneous income tax survey on seven textile establishments - फोटो : SIRSA
प्रयागराज। आयकर विभाग ने बुधवार को एक साथ सात कपड़ा प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। तकरीबन सभी प्रतिष्ठानों में स्टाक स्टाक में भारी अंतर पाया गया। खरीद-बिक्री की रसीदें नहीं मिलीं। सभी जगहों पर बेहिसाब बिक्री और बेहिसाब मुनाफे का पता चला। प्रतिष्ठानों के मालिकों से पूछताछ की जा रही है। करोड़ों रुपये के कर चोरी पड़ने जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिन प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई की जा रही है, उसमें फाफामऊ का मकुंदी लाल क्लाथ सेंटर, सरदार पटेल मार्ग स्थित मंदीप सिंह का मेसर्स सरदार क्रिएशन, एमजी मार्ग स्थित हरविंदर सिंह नरुला का सरदार इंपोरियम, अरविंदर सिंह नरुला का जेंटस इंपोरियम, रमनदीप सिंह नरुला का धर्मेश फैशन, रतनदीप सिंह नरुला का सरदार पटेल मार्ग स्थित दशमेश ट्रेडर्स आदि शामिल है।
विज्ञापन

प्रधान आयकर आयुक्त सुबचन राम के निर्देशन में आयकर अफसरों की अलग-अलग सात टीमें गठित करके एक साथ सर्वे की कार्रवाई आरंभ की गई। टीमों में डिप्टी कमिश्नर केएन सोनकर सहित आयकर अधिकारी एमके मालवीय, आयकर अधिकारी रोमा सोढ़ी, आयकर अधिकारी सर्चिल कुमार, आयकर अधिकारी नागेश लाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान आयकर आयुक्त सुबचन राम के मुताबिक देर रात तक सर्वे की कार्रवाई जारी रही, उम्मीद है बृहस्पतिवार को भी सर्वे चलेगा। इस दौरान खरीद, बिक्री, भंडारण से जुड़े कागजों के अलावा संबंधित प्रतिष्ठानों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। करोड़ों रुपये की कर चोरी की आशंका है।

आयकर सर्वे से कस्बे में हडकंप
फाफामऊ। फाफामऊ के कपड़ा व्यवसायी मकुंदी लाल अग्रवाल के यहां दोपहर बाद आयकर विभाग का सर्वे शुरू हुआ। टीम के प्रतिष्ठान पर पहुंचते ही कस्बे में हडकंप मंच गया। मकुंदी लाल अग्रवाल की मुख्य दुकान के बाद गोदाम पर भी पहुंचकर आयकर अफसरों ने जांच की। लोग कार्रवाई के बारे में जानने को उत्सुक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed