फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Silence spread not only in the house of Arbaaz who was killed in the encounter, but also in the whole village

Umesh Pal Hatyakand : मुठभेड़ में मारे गए अरबाज के घर ही नहीं पूरे गांव में भी पसरा सन्नाटा, पिता और भाई फरार

Mon, 27 Feb 2023 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 11:52 PM IST
सार

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर की हत्या के मामले में सोमवार को मुठभेड़ के दौरान मारे गए अरबाज के घर ही नहीं बल्कि उसके गांव में भी सन्नाटा पसरा रहा। पिता आफाक और चार भाई घटना के बाद से ही गायब हैं।

विज्ञापन
Silence spread not only in the house of Arbaaz who was killed in the encounter, but also in the whole village
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की गाड़ी का ड्राइवर अरबाज एकाउंटर में ढेर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर की हत्या के मामले में सोमवार को मुठभेड़ के दौरान मारे गए अरबाज के घर ही नहीं बल्कि उसके गांव में भी सन्नाटा पसरा रहा। पिता आफाक और चार भाई घटना के बाद से ही गायब हैं। घर में सिर्फ मां और उसकी भाभी ही हैं। उन्होंने भी खुद को घर के भीतर ही कैद कर लिया है।

विज्ञापन


उधर, गांव वाले भी इस बाबत कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। सल्लाहपुर में रहने वाला अफाक उर्फ मिंगा माफिया अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था। 2005 में राजू पाल हत्याकांड के बाद उसने खुद को अतीक से अलग कर लिया। लेकिन, कुछ सालों बाद फिर उसकी गाड़ी चलाने लगा। अतीक के जेल जाने के बाद से काम धंधा बंद हुआ तो उसने घर में ही पोल्ट्री फार्म खोल लिया।

विज्ञापन

पांच बेटों में दूसरे नंबर का अरबाज इसी पोल्ट्री फॉर्म की गाड़ी चलाता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले 4-5 दिनों से कुछ लोग उससे मिलने जुलने आया करते थे। उमेश पाल की हत्या के बाद से अचानक वह गायब हो गया। सोमवार को उसके मुठभेड़ में मारे जाने की खबर पहुंची तो घरवाले और गांव वाले स्तब्ध रह गए।

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही उसकी मां और भाभी ने खुद को घर के भीतर बंद कर लिया और किसी से कोई बात नहीं की। चर्चा इस बात की भी रही कि अरबाज को एक दिन पहले ही बांदा से पकड़ लिया गया था। एक चर्चा यह भी रही कि सोमवार को कुछ पुलिसकर्मी सुबह 11 बजे के करीब अरबाज के घर पहुंचे थे। वहां उन्होंने उसकी मां और भाभी से अरबाज का आधार कार्ड लिया और चले गए। हालांकि इन चर्चाओं में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed