{"_id":"66d995f9fb94c2a6970235cd","slug":"siddharthnath-targets-akhilesh-yadav-on-bulldozer-statement-sp-chief-is-supporting-mafia-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बुलडोजर वाले बयान पर सिद्धार्थनाथ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, माफिया का साथ दे रहे सपा मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बुलडोजर वाले बयान पर सिद्धार्थनाथ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, माफिया का साथ दे रहे सपा मुखिया
Thu, 05 Sep 2024 04:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:58 PM IST
सार
पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि गोरखपुर में हिंदुओं की आस्था से जुड़ा बड़ा मठ है, उसी मठ पर बुलडोजर चलवाने की बात कह रहे हैं अखिलेश। यह हिंदुओं की आस्था पर हमला है। हिंदुओं की आस्था के चिन्ह से चिढ़ लगती है। माफिया के साथ अखिलेश खड़े हैं। माफिया के खिलाफ एक्शन लिया जाता है तो अखिलेश माफिया के तरफ खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव बताएं कि उन्हें हिंदू क्यों नहीं पसंद हैं। पूर्व मंत्री ने अखिलेश यादव के गोरक्षपीठ पर बुलडोजर चलवाने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पूर्व मंत्री बृहस्पतिवार को सूबेदार रेलवे स्टेशन पर माता वैष्णो देवी धाम कटरा जाने वाली जम्मू मेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गोरखपुर में हिंदुओं की आस्था से जुड़ा बड़ा मठ है, उसी मठ पर बुलडोजर चलवाने की बात कह रहे हैं अखिलेश। यह हिंदुओं की आस्था पर हमला है। हिंदुओं की आस्था के चिन्ह से चिढ़ लगती है। माफिया के साथ अखिलेश खड़े हैं। माफिया के खिलाफ एक्शन लिया जाता है तो अखिलेश माफिया के तरफ खड़े हो जाते हैं। प्रयागराज से सीधे माता वैष्णो देवी धाम कटरा जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन