{"_id":"5dcd43898ebc3e54be28b354","slug":"siddharthnath-singh-speaks-on-peoples-reaction-before-ram-mandir-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लोग कहा करते थे कि राम मंदिर कब बनेगा, तारीख बता दो- सिद्धार्थ नाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले लोग कहा करते थे कि राम मंदिर कब बनेगा, तारीख बता दो- सिद्धार्थ नाथ सिंह
Thu, 14 Nov 2019 05:37 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 14 Nov 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ नाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के कालिंदीपुरम में गोकुल नंद गांव सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व खादी व ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पहले लोग कहते थे राम मंदिर कब बनेगा वह तारीख बता दो। राम मंदिर निर्माण के लिए उच्चतम न्यायालय का निर्णय भी आप सबके बीच आ चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने जो आदेश दिया वह कानून से बंधा हुआ था। हम रामराज्य की बात करते हैं और रामराज्य की कल्पना करते हैं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जितने लोग यहां बैठे हैं सभी रामराज्य चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विगत कई सालों से जो सरकारें थीं उनकी गलत नीतियों के कारण कानून का प्रभाव कम होता गया। मैं तो कहता हूं कि एडीजी से लेकर डीआईजी तक जो कानून व्यवस्था के रक्षक हैं, वो अपना काम करें। दोषी जेल के अंदर हों बाहर नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं रामकथा मंच पर बैठकर दिल से कहता हूं कि हमारे देश में कानून का राज हो, विकास का राज्य हो, रामराज्य होना चाहिए। कानून और नीति के साथ प्रदेश में व्यवस्था होनी चाहिए। हम सब रामराज्य चाहते हैं तो जनता को भी रामराज्य स्थापित करने के लिए आप लोगों को भी सहयोग के लिए कदम बढ़ाना होगा।
अयोध्या के राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद पर सर्वोच्च अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। जो महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर शांतिपूर्वक पटाक्षेप हमारे प्रदेश की एकता और अखंडता के लिए पूरे विश्व में मील का पत्थर साबित हुआ। हम प्रदेशवासियों ने भी आपसी सौहार्द्र का परिचय देकर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर दुनिया को दिखा दिया। राम मंदिर बनना शुरू हो रहा है तो रामराज्य आना शुरू हो रहा है।