{"_id":"5d93a2648ebc3e0131499565","slug":"siddharthnath-singh-allahabad-news-ald256457882","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनाथ के जन्मदिन पर हुआ पूजन, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनाथ के जन्मदिन पर हुआ पूजन, बांटी मिठाई
विज्ञापन
Siddharthnath singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का जन्मदिन मनाया गया। बड़े हनुमान मंदिर के पास तथा झलवा स्थित पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड पाठ कर कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी आयु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने राजरूपपुर में केक काटा और मिठाई बांटी। बेली और काल्विन अस्पताल मरीजों को फल आदि वितरित किए। समर्थक अधिवक्ताओं ने मंत्री के जन्मदिन को समरसता दिवस के रूप में मनाया। इन आयोजनों में अजय राय, कैट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश कुमार, दिनेश तिवारी, बृजेश गुप्ता, पवन मिश्रा राम लोचन साहू आदि शामिल रहे।
गांधी संकल्प यात्रा आज
प्रयागराज। भाजपा की ओर से बुधवार को गांधी संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि बालसन चौराहा पर गांधीजी की प्रतिमा तथा परिसर की सफाई के बाद सुबह नौ बजे यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 दिसंबर तक चलेगी। यात्रा में सांसद केशरी देवी पटेल, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता आदि शामिल रहेंगे। सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी की अगुवाई में यात्रा सुबह आठ बजे नैनी एडीए कालोनी से शुरू होकर पाल चौराहा तक निकाली जाएगी। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग सफाई भी करेंगे तथा प्लास्टिक एकत्रित करेंगे। डॉ.रीता के आवास पर मंगलवार को हुई बैठक में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में अभिषेक शुक्ला, संत प्रसाद पांडेय, शशिकांत तिवारी, राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।