फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Siddharthnath Even today chaos is the identity of the SP chief

सिद्धार्थनाथ ने कसा तंज : आज भी अराजकता ही है सपा मुखिया की पहचान

Sun, 25 Sep 2022 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 12:22 AM IST
सार

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आजम खान और उनके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा रही है। इस मामले में शनिवार को संवाददाताओं से हुई बातचीत में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि सपा मुखिया को आजम खान का उत्पीड़न दिख रहा है लेकिन जनता के ऊपर किए गए उत्पीड़न कभी नहीं दिखे।

विज्ञापन
Siddharthnath Even today chaos is the identity of the SP chief
Prayagraj News : सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहर पश्चिम विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अराजकता ही सपा मुखिया की पहचान है। वह आज भी अराजकता के साथ ही खड़े हैं। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को 12 विधायकों के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर रामपुर के विधायक आजम खान के उत्पीड़न का मामला उठाया था।

विज्ञापन



आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आजम खान और उनके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा रही है। इस मामले में शनिवार को संवाददाताओं से हुई बातचीत में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि सपा मुखिया को आजम खान का उत्पीड़न दिख रहा है लेकिन जनता के ऊपर किए गए उत्पीड़न कभी नहीं दिखे। 1982 से लेकर उनके  ऊपर अब तक जो भी तहरीर है, जैसे मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी के लिए आलियागंज के किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे के आरोपों में उनके खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, भैंस चोरी करने का मुकदमा आदि शामिल है। पड़ोसी से रंगदारी मानना, किताबों की चोरी, शेर की मूर्ति की चोरी का भी मुकदमा है। उनके बेेटे अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाणपत्र के आरोपों में दो मुकदमे दर्ज हैं। अखिलेश यादव ने सदन में और सदन के बाहर राज्यपाल को ज्ञापन देकर साबित किया कि आज भी अराजकता उनकी पहचान है। आजम खान ने जनता के ऊपर जो अत्याचार किए वह उन्हें दिखाई नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed