फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SIB raids on city restaurants, readymade shops, brick kilns

Prayagraj News: शहर के रेस्टोरेंट, रेडीमेड दुकानों, ईंट भट्ठों पर एसआईबी का छापा

Wed, 07 Dec 2022 11:23 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
SIB raids on city restaurants, readymade shops, brick kilns
SIB raids on city restaurants, readymade shops, brick kilns

जीएसटी की चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए राज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने बुधवार को शहर के होटल, रेस्टोरेंट, रेडीमेड गारमेंट और ईंट भट्ठों को निशाना बनाया। शहर में दिन भर जमे अफसरों ने दस प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। वे अपने साथ खरीद और बिक्री संबंधी अभिलेख ले गए। बुधवार की शाम तक टीम के सदस्य जुर्माने की रकम का निर्धारण नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन



राज्य कर विभाग की प्रयागराज स्थित एसआईबी टीम के अफसरों ने तीसरे दिन भी छापा मारा। नगर कोतवाली के दस प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर आमदनी के स्रोतों को तलाशते रहे। शहर होटल, रेस्टोरेंट, रेडीमेड गारमेंट और ईंट भट्ठों पर पहुंचकर जीएसटी चोरी का मामला पकड़ा। हालांकि शहर में टीम के सदस्यों के होने की जानकारी होने पर व्यवसायी पहले से ही अलर्ट थे। मगर पुलिस संग एसआईबी टीम के साथ पहुंचने पर उनको पसीना आ गया।
विज्ञापन



एसआईबी टीम के सामने पहले तो अपने को पाक-साफ साबित करने का प्रयास किया, मगर सवालों में उलझे तो उनकी बोलती बंद हो गई। सदर इलाके के एक ईंट भट्ठे ने अपना कामकाज बंद दिखाकर रजिस्ट्रेशन को खत्म करा दिया है। बुधवार को टीम के पहुंचने पर ईंट भट्ठों पर ईंटे तैयार हो रही थी और चिमनी से धुंआ निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर हुई कार्रवाई में अभी टीम सदस्य जुर्माने के रकम का आकलन नहीं कर सके हैं। वाणिज्य कर उपायुक्त राम भवन ने बताया कि बुधवार को बड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर जांच की गई है। अभी जुर्माने की रकम का निर्धारण नहीं जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed